युवाओं के बीच मशहूर हुई एक कॉमेडी फिल्म के कलाकर सोमवार को लखनऊ में थे। कलाकारों ने यहां पहुंचकर अपने दिल की बात साझा कीं। आगे की स्लाइड में जानें इनके दिल का हाल।
2 of 6
फिल्मी कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों से दर्शकों को गुदगुदाने वाले पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा व मनजोत सिंह सोमवार को लखनऊ में थे। कलाकारों ने कहा कि इन फिल्मों से हमें दर्शकों का बहुत प्यार मिला और हम चाहते हैं कि फुकरे-3 और फुकरे-4 भी बने।
3 of 6
फिल्मी कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बारे में उन्होंने कहा कि इस नगर की तहजीब और लहजा हमेशा बहुत प्रभावित करता है, लेकिन मेट्रो के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। इस साल प्रदर्शित हुई ‘थ्री स्टोरीज’ में प्रमुख भूमिका निभा चुके पुलकित ने कहा कि मैं कई फिल्मों में काम कर रहा हूं, लेकिन अभी इनके बारे में बता नहीं सकता।
कमल हासन को अपना रोल मॉडल मानने वाले पुलकित ने कहा कि मैं उनकी तरह ही भूमिकाएं करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने हमेशा अलग तरह की भूमिकाएं की हैं।
5 of 6
पुलकित सम्राट, वरुण और मनजोत
- फोटो : अमर उजाला
चूचा के नाम से प्रसिद्ध वरुण ने कहा कि अगर कोई अभिनेता अपने किरदार के नाम से लोकप्रिय हो जाए तो यह उसके अभिनय की सफलता है। उन्होंने कहा कि मैंने रंगमंच से जब अभिनय की शुरुआत की थी तो केवल गंभीर भूमिकाएं ही करता था, लेकिन फिल्मों में मुझे हास्य भूमिकाएं भी मिलीं।