फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशी-विदेशी संगीत के बीच फैशन शो में जमा खादी का रंग, ऐसे थे नजारे, तस्वीरें

Sun, 13 Oct 2019 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Oct 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Fashion show in Khadi Mahotsav in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

देशी-विदेशी संगीत पर रैंप वॉक करते मॉडल्स। भारतीय संस्कृति को परिलक्षित करती खादी के आधुनिक व अदभुत सौंदर्य को खूबसूरती से प्रदर्शित करते मॉडल्स। यह नजारा था शनिवार को खादी महोत्सव में आयोजित खादी फैशन शो खादी का जलवा का।

Fashion show in Khadi Mahotsav in Lucknow.
फैशन शो - फोटो : amar ujala

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस फैशन शो में प्रख्यात डिजाइनर रितु बेरी, रीना ढाका, अस्मा हुसैन, निफ्ट रायबरेली, रूपिका रस्तोगी गुप्ता और रूना बनर्जी द्वारा समय की मांग को देखते हुए खादी के परिधान की डिजाइन, रंग, रूप में आधुनिकता के पुट को मॉडल्स ने रैंप पर खूबसूरती से प्रदर्शित किया।

Fashion show in Khadi Mahotsav in Lucknow.
फैशन शो - फोटो : amar ujala

फैशन शो की शो स्टॉपर फेमिना मिस इंडिया व मिस इंडिया रनरअप रही लखनऊ की पंखुड़ी गिडवानी ने भी रैंप पर जलवा बिखेरा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion show in Khadi Mahotsav in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

फैशन शो का उद्घाटन सांसद सत्यदेव पचौरी और केबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह, राज्य मंत्री उदय भान सिंह ने किया। रैंप पर सबसे पहले मॉडल्स ने वंदे मातरम् के गीत पर रीना ढाका के डिजाइन किए हुए खादी सिल्क के एथनिक परिधानों को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
Fashion show in Khadi Mahotsav in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इसके बाद निफ्ट बरेली के डिजाइनरों ने खादी के पारंपरिक पहनावे कुर्ता, सलवार सूट आदि को आधुनिक डिजाइन के माध्यम से प्रदर्शित किया। रूपिका रस्तोगी ने पारंपरिक तरीके से तैयार किए जा रहे खादी के परिधानों का जलवा बिखेरा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed