दीपावली मनाने के बाद राजधानी से ट्रेन में लौटना आसान नहीं होगा। दिल्ली, मुंबई सहित लंबी दूरी की गाड़ियों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। ऐसे में सुविधा व स्पेशल ट्रेनों पर यात्रियों की उम्मीदें टिकी हैं। उधर, हवाई सफर भी दो से पांच गुने तक महंगा हो गया है। यह स्थिति अभी है, जबकि दीपावली अक्तूबर में है।
दीपावली बाद लौटना आसान नहीं, ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग, फ्लाइट का किराया पांच गुना तक बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, मुंबई में नौकरी करने वालों ने 27 अक्तूबर को दीपावली लखनऊ में मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। उन्हें ट्रेनों में सीटें भी मिल चुकी हैं। हालांकि, त्यौहार मनाने के बाद दिल्ली, मुंबई लौटने में उन्हें ट्रेनों में सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। पुष्पक एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा व गोरखपुर एलटीटी सहित मुंबई जाने वाली अमूमन सभी ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। वहीं, दिल्ली के लिए लखनऊ मेल, अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ सहित अन्य ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल हो रहा है।
लखनऊ से मुंबई लौटने वालों के लिए एसी बोगियों में कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। हालांकि, अभी स्लीपर में सीटें बुक करा सकते हैं। पुष्पक एक्सप्रेस में 28, 29 व 30 अक्तूबर को क्रमश: स्लीपर में 207, 135 व 149 सीटें खाली हैं। ऐसे ही अवध एक्सप्रेस की स्लीपर बोगियों में 319, 172 व 216 और गोरखपुर एलटीटी में अभी 180 सीटें हैं।
स्पेशल व सुविधा ट्रेनों का सहारा
यात्रियों को राहत देने के लिए लंबी दूरी की कई सुविधा व स्पेशल ट्रेनें दीपावली पर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा। चूंकि, ये ट्रेनें रेलवे को मुनाफा देती हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट पर करीब एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।