फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्ग दंपती हत्याकांड: बेरहमी की सारी हदें कीं पार, बिलकीस पर चाकू से किए ताबड़तोड़ नौ वार

Sat, 14 Dec 2019 10:45 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
elderly couple murdered case accused stabbed an elderly woman nine times with a knife
murder in lucknow - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सआदतगंज के रिहायशी इलाके चौपटिया में गुरुवार रात 70 वर्षीय चिकन कारोबारी बिलाल अहमद और उनकी पत्नी बिलकीस जहां (65) का घर में घुसकर बेरहमी से गला रेत दिया गया। करीब साढे़ नौ बजे बगल के कमरे में रहने वाले गुड्डू उर्फ सलीम व उसके भाई शक्कू ने दरवाजा खुला देख भीतर झांसा तो बुजुर्ग दंपती के खून से लथपथ शव देखकर होश उड़ गए। 

 
elderly couple murdered case accused stabbed an elderly woman nine times with a knife
बुजुर्ग दंतपी ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बिलकीस जहां की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। उनके पूरे शरीर पर चाकू या अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ नौ वार किए गए। उनकी गर्दन भी रेती गई। उनकी गर्दन और ठोड़ी के अलावा बायीं कांख, पेट के बायें हिस्से में एक-एक और बायें घुटने पर दो चाकू के वार हैं। तीन वार कमर के पीछे के हिस्से में हैं। 
elderly couple murdered case accused stabbed an elderly woman nine times with a knife
सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में नजर आया उस्मान
एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे। एक फुटेज में उस्मान उर्फ चपाती का फोटो नजर आ रहा था। पुलिस ने उसके बारे में छानबीन शुरू की तो शक सही निकला। उसके फोटो अखबारों व सोशल मीडिया पर जारी किए गए। शुक्रवार सुबह उस्मान ने अखबार में अपने फोटो देखे तो वह घर से भाग गया। शाम को छोटी पार्क चौपटिया से उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने आकिब महमूद के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
elderly couple murdered case accused stabbed an elderly woman nine times with a knife
मौके पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
चाकू पार्क में गाड़ दी थी
पुलिस ने आकिब को पकड़कर लूटे गए जेवर,  22030 रुपये नकद व 50 आस्ट्रेलियाई डॉलर व 99 मलेशियाई करेंसी बरामद कर ली है। उस्मान की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। दोनों ने यह चाकू छोटी पार्क में ही नाद के नीचे गाड़ दिया था।
विज्ञापन
elderly couple murdered case accused stabbed an elderly woman nine times with a knife
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
घर पर रकम रखी होने की सूचना पर रची साजिश
आकिब ने बताया कि हिलाल और उनकी पत्नी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटे थे। कुछ दिन पहले पता चला कि वह ई-रिक्शा चलवाने का काम करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने घर में काफी रुपया रखा है। घर में मोटी रकम की जानकारी के बाद उसने हत्या व लूटपाट की साजिश रची। इस काम में उसने उस्मान उर्फ चपाती को अपने साथ शामिल किया। दोनों ने एक सप्ताह तक हिलाल के घर की रेकी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed