जयपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते 13 से 27 अगस्त तक जयपुर से आने व जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
जबकि कइयों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस 16 व 23 अगस्त, अहमदाबाद मुजफ्फ रपुर एक्सप्रेस 17 व 26 अगस्त, अहमदाबाद लखनऊ एक्सप्रेस 13 व 20 अगस्त, लखनऊ अहमदाबाद एक्सप्रेस 13 व 20 अगस्त, उदयपुर सिटी न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 17 व 24 अगस्त, न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 20 व 27 अगस्त, जयपुर लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 14, 17, 19, 21, 24 व 26 अगस्त और लखनऊ जंक्शन जयपुर एक्सप्रेस 14, 17, 19, 21, 24 व 26 अगस्त को निरस्त रहेगी।
जबकि किशनगंज अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस नौ, 11, 13, 16, 18 व 20 अगस्त को बदले हुए रूट रिंगस-फु लेरा के रास्ते आएगी।
अजमेर किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 15 एवं 20 अगस्त को फु लेरा रिंगस रेलखंड, पोरबंदर मुजफ्फरपुर मोतिहारी एक्सप्रेस आठ, 15 व 16 अगस्त को रिंगस-फुलेरा, मुजफ्फरपुर पोरबंदर मोतिहारी एक्सप्रेस 11, 12 व 18 अगस्त को फुलेरा-रिंगस, न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 12 अगस्त को रिंगस-फु लेरा और कामाख्या उदयपुर सिटी कविगुरु एक्सप्रेस 15 अगस्त को भरतपुर-कोटा-चंदरिया के रास्ते चलाई जाएगी।