फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ई-वे बिल व्यवस्था पहले ही दिन फेल, अब नहीं रोका जाएगा व्यापारियों का माल

Fri, 02 Feb 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Feb 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
E Way bill system failed on first day
e way - फोटो : demo
जीएसटी पोर्टल से ई-वे बिल जनरेट नहीं हो पाने के कारण एक फरवरी को लागू ई-वे बिल व्यवस्था पहले ही दिन फेल हो गई। इससे व्यापारियों एवं ट्रांसपोर्टरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए वाणिज्यकर विभाग ने ई-वे बिल की अनिवार्यता स्थगित कर दी है। वाणिज्य कर विभाग के चेकिंग दस्ते अब ई-वे बिल के अभाव में व्यापारियों का माल नहीं रोक सकेंगे। कमिश्नर ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
E Way bill system failed on first day
e way - फोटो : demo
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संसदीय महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने बताया कि ई-वे बिल लागू होने के पहले ही दिन बृहस्पतिवार को पोर्टल ठप होने से माल का आवागमन ठप हो गया। ई-वे बिल जनरेट न होने के कारण माल से लदे ट्रक जहां के तहां खड़े हो गए।
E Way bill system failed on first day
e way - फोटो : demo
प्रमुख सचिव आरके तिवारी और कमिश्नर कामिनी रतन चौहान को इसकी जानकारी दी गई। कमिश्नर ने प्रमुख सचिव से बातचीत के बाद देर शाम ई-वे बिल की अनिवार्यता स्थगित करने का आदेश जारी किया। जोनल कमिश्नर एवं एडिशनल कमिश्नर एसआईबी को सर्कुलर भेजकर आदेश दिए गए कि यूपी के अंदर एवं यूपी के बाहर से आने वाले माल को ई-वे बिल के अभाव में न रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
E Way bill system failed on first day
e way - फोटो : demo
यदि वैध टैक्स इनवाइस/ बिल ऑफ सप्लाई एवं बिल्टी हो तो केवल ई-वे बिल न होने पर माल एवं वाहन को न रोका जाए। लखनऊ के जोनल एडिशनल कमिश्नर ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने भी इस आदेश की पुष्टि की।
विज्ञापन
E Way bill system failed on first day
e way - फोटो : demo
लखनऊ में खड़े रहे 5000 ट्रक
ई-वे बिल जनरेट न होने से बृहस्पतिवार को राजधानी में 5000 से अधिक छोटे व बड़े ट्रक खड़े रहे। इन ट्रकों में पूर्वांचल और सीमावर्ती जिलों को जाने वाला माल लोड है, लेकिन ई-वे बिल न होने के कारण ये जहां के तहां खड़े हैं। इससे ई-वे बिल व्यवस्था लागू होने के पहले ही दिन व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया। इसके विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने ट्रांसपोर्ट नगर में प्रदर्शन करके जीएसटी काउंसिल से ई-वे बिल सिस्टम लगाने के लिए मोहलत देने की मांग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed