फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारफीन तस्कर ने बनवा लिया पासपोर्ट, क्लीनचिट देने वाले 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fri, 02 Feb 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Feb 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
police gave clean chit to smuggler for making passport
passport - फोटो : demo
आम आदमी को थाने में एक प्रार्थनापत्र देने के लिए भले ही कई चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन जैदपुर पुलिस ने टिकरा उस्मा गांव निवासी मारफीन के तस्कर का पासपोर्ट बनवा डाला। इसकी भनक लगते ही अधिकारियों ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया सिर्फ सिपाहियों तक सीमित ही नहीं है, इसमें हर स्तर पर बड़ी गड़बड़ी हुई है।
police gave clean chit to smuggler for making passport
passport - फोटो : demo
मजेदार बात ये है कि पासपोर्ट हासिल करने के बाद आरोपी तस्कर उमरा करने चला गया है। इन दिनों वह सऊदी अरब में है। ये हालात तब हैं जब तस्कर पर जैदपुर थाने में ही एनडीपीएस, मारपीट, जानलेवा हमले के नौ मुकदमे और एक केस वाराणसी में दर्ज है।
police gave clean chit to smuggler for making passport
passport - फोटो : demo
जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उस्मा गांव निवासी शातिर तस्कर कासिम उर्फ सहीम पुत्र तसव्वर अली के पासपोर्ट आवेदन पर थाने की पुलिस ने 27 दिसंबर 2017 को भेजी रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दी थी। इसी आधार पर उसे हर स्तर पर लाभ मिलता रहा और पासपोर्ट जारी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
police gave clean chit to smuggler for making passport
passport - फोटो : demo
इतना ही नहीं पासपोर्ट पाने के बाद कासिम 26 जनवरी को उमरा करने सऊदी अरब चला गया। 27 जनवरी को जैदपुर पुलिस ने ही बहराइच व नेपाल के दो तस्करों को पकड़कर उनके पास से 440 ग्राम मारफीन बरामद की थी। दोनों ने पूछताछ में कासिम उर्फ सहीम के यहां से मारफीन खरीदना कुबूला था।
विज्ञापन
police gave clean chit to smuggler for making passport
passport - फोटो : demo
पुलिस ने कासिम की तलाश शुरू की तो पता चला कि वो उमरा करने गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने जैदपुर थाने में तैनात मुंशी अजीत पांडेय, प्रतिमा द्विवेदी, विवेक मिश्र व मुकेश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। तस्कर भागकर विदेश नहीं गया है उसका पासपोर्ट निरस्त करा दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed