फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुधवा टाइगर रिजर्व में नहीं जा सकेंगे इस उम्र के लोग, नियम न मानने पर देना पड़ेगा जुर्माना

Mon, 26 Oct 2020 10:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Oct 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
dudhwa tiger reserve will open for tourists from 1st november
- फोटो : pixabay
दुधवा टाइगर रिजर्व एक नवंबर से खोला तो जा रहा है, पर यहां आने वालों को तमाम तरह की पाबंदियों से गुजरना पड़ेगा। वन क्षेत्र में वाहन से नीचे उतरने की अनुमति नहीं होगी, ताकि वन्य जीवों में कोरोना संक्रमण की तनिक सी आशंका को भी खत्म किया जा सके। 65 साल से अधिक आयु के व्यक्ति, बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, 10 वर्ष की आयु से कम के बच्चों को पर्यटन की अनुमति नहीं होगी। नियम न मानने पर अर्थदंड भुगतना होगा।


 
dudhwa tiger reserve will open for tourists from 1st november
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री दारा सिंह चौहान के आदेश पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पर्यटन के लिए आ रहे पर्यटकों का परिसर में सबसे पहले तापमान जांचा जाएगा। केवल उन्हीं पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिनमें कोविड-19 संबंधी लक्षण नहीं होंगे।

 
dudhwa tiger reserve will open for tourists from 1st november
- फोटो : pixabay
किसी भी पर्यटक में संक्रमण के लक्षण देखे जाने पर उनके साथ अन्य पर्यटकों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सफारी वाहन में सामाजिक दूरी संबंधी नियमों के पालन के लिए सिर्फ चार पर्यटकों को ही जाने की अनुमति होगी। प्रत्येक वाहन में सैनिटाइजर रहेगा। यात्रियों के अलावा एक वाहन चालक और एक गाइड भी रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
dudhwa tiger reserve will open for tourists from 1st november
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी दशा में पर्यटकों को वन क्षेत्र में वाहन से नीचे उतरने की अनुमति नहीं होगी। हाथी से सवारी नहीं हो सकेगी। सभी पर्यटक अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करेंगे। व्यक्तिगत रूप से अपने पास सैनिटाइजर भी रखेंगे। मास्क उतारने या हटाने पर पाबंदी होगी। इस व्यवस्था का उल्लंघन करने पर संबंधित पर्यटक से 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वाहन चालक एवं गाइड भी मास्क का उपयोग करेंगे। 
 
विज्ञापन
dudhwa tiger reserve will open for tourists from 1st november
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक देंगे वाहन सैनिटाइजेशन का खर्च
रात्रि विश्राम के लिए एक हट में अधिकतम दो ही पर्यटकों को ठहरने की अनुमति होगी। हटों को रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा, जिसका खर्च पर्यटकों से लिया जाएगा। सफारी वाहन के सैनिटाइजेशन पर आने वाला खर्च भी पर्यटकों से लिया जाएगा। मैन्यू में सिर्फ भोजन थाली होगी। पर्यटकों को कैंटीन में बैठने के लिए पहले से समय दिया जाएगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय कुमार ने कहा कि इन निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed