पुराने लखनऊ के पुरातत्व महत्व के स्थलों वाले हेरीटेज जोन के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य की जमीनी सच्चाई परखने को प्रशासन ने सोमवार को अनूठा प्रयोग किया। जिलाधिकारी राजशेखर की पहल पर पहली बार ड्रोन के एयरव्यू फोटो के सहारे चल रहे निर्माण कार्यों की फोटो ली गईं।
ड्रोन कैमरे की नजर से इतना खूबसूरत दिखता है पुराना लखनऊ, देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे फील्ड स्तर पर सतखंडा पार्क, बिजली सबस्टेशन, निर्माणाधीन पक्का पुल, इमामबाड़े के पास कोबल स्टोन बिछाने और घंटाघर तालाब के कार्य की वास्तविक स्थिति को परखा गया। समीक्षा के बाद डीएम ने बताया कि घंटाघर तालाब के जीर्णोद्धार का एलडीए द्वारा कराया जा रहा कार्य अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
निर्माणाधीन पक्का पुल को छोड़ हेरीटेज जोन से जुड़े बाकी सभी कार्यों को हर संभव स्थिति में 15 अक्तूबर तक पूरा कराने के लिए कार्यदायी विभागों को निर्देशित किया गया है। घंटाघर परिसर स्थित पार्क और शाही तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य इसी माह के अंत तक पूरा हो जाने की बात कही गई। सिर्फ पार्क से जुड़े कुछ बचे हुए कार्य रह जाएंगे जिन्हें सितंबर तक हर संभव स्तर पर पूरा कराया जाएगा।
नगर निगम स्तर से होने वाले इस कार्य के संचालन में खर्च धनराशि को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आई। डीएम ने बताया, हेरीटेज जोन स्थित सतखंडा पार्क के सौंदर्यीकरण का नगर निगम द्वारा संचालित किया जाने वाला कार्य पूरा हो चुका है। इस समय इसके भवन के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है जो तीन माह में पूरा हो जाने की उम्मीद है।
लेसा द्वारा प्रस्तावित 125 केवी गैस पर आधारित विद्युत सब स्टेशन का कार्य भी 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लेसा अभियंताओं ने बताया कि बचा हुआ कार्य भी सितंबर में पूरा हो जाने के बाद सब स्टेशन को अक्टूबर के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। सीतापुर रोड पर स्थित पक्का पुल के समानान्तर बनाए जा रहे नये पुल का निर्माण कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है। अब तक इसका साठ फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।