लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद डीएम कौशल राज शर्मा अब रात में भी ट्रैफिक सुधारने में जुट गए हैं। जिलाधिकारी बुधवार रात नौ बजे के करीब नगर निगम, एलडीए व पुलिस की टीम के साथ सड़क पर निकले। हजरतगंज जीपीओ से शुरू हुआ अभियान आलमबाग पर समाप्त हुआ।
{"_id":"5c248181bdec2257282d3f72","slug":"dm-takes-charge-to-improve-traffic-system-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की सख्ती के बाद ट्रैफिक सुधारने में जुटे लखनऊ के डीएम, रात में उठवाए 36 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की सख्ती के बाद ट्रैफिक सुधारने में जुटे लखनऊ के डीएम, रात में उठवाए 36 वाहन
Thu, 27 Dec 2018 01:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
रात में सड़क पर खड़ी गाड़ियों को उठवाया गया, डीएम ने किया अभियान का नेतृत्व
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ डीएम
- फोटो : amar ujala
इस दौरान 36 के करीब वाहनों को सीज कर क्रेन से उठाया गया। साथ ही मुख्य मार्ग पर बने होटलों और व्यापारिक भवनों के मालिकों को नोटिस थमाई गई। जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने अभी तक अपने वाहनों को नहीं हटाया है, उसको तुरंत हटा लें। अब यदि वाहन सड़क पर मिले तो उसे लावारिस घोषित कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
डीएम ने किया अभियान का नेतृत्व
- फोटो : amar ujala
चारबाग में मची भगदड़
हजरतगंज से शुरू हुआ अभियान हुसैनगंज स्थित आकाशवाणी के पास पहुंचा। वहां कई वाहन उठाए गए। ठाकुर ट्रांसपोर्ट की बसों को हटवाया गया। उनका चालान किया गया। टीम चारबाग पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। स्टेशन के आगे खड़ी कई लाश गाड़ियां उठवाई गईं। यहां बने गैराज के बाहर खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 50 गाड़ियां को सीज किया गया।

होटल संचालकों को दिया नोटिस
अधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित होटल दीप, मेरा मन, गंगा मइया, आलमबाग स्थित मेट्रो होटल, अजंता हॉस्पिटल, अवध हॉस्पिटल के बाहर खड़े वाहनों पर होटल संचालकों को नोटिस दिया। कहा कि गाड़ियां बाहर मिलीं तो सीज की जाएंगी।
अधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित होटल दीप, मेरा मन, गंगा मइया, आलमबाग स्थित मेट्रो होटल, अजंता हॉस्पिटल, अवध हॉस्पिटल के बाहर खड़े वाहनों पर होटल संचालकों को नोटिस दिया। कहा कि गाड़ियां बाहर मिलीं तो सीज की जाएंगी।
विज्ञापन
लखनऊ डीएम
- फोटो : amar ujala
एएसपी पूर्वी सर्वेश मिश्र ने बताया कि वाहनों को उठाकर डंप स्टेशन तक पहुंचाने में क्रेन का जो भी खर्च आ रहा है। उसकी भरपाई गाड़ी मालिकों से कराई जाएगी। एएसपी पश्चिम विकास त्रिपाठी ने बताया कि दोबारा अगर यह वाहन फिर उन्होंने खड़े किए तो उन्हें सीज कर दिया जाएगा।