{"_id":"5efb668e9f780525c72d916a","slug":"district-magistrate-and-superintendent-of-police-planted-paddy-in-field-at-barabanki-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब खेत में डीएम और एसपी ने की धान की रोपाई, देखें अधिकारियों की खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब खेत में डीएम और एसपी ने की धान की रोपाई, देखें अधिकारियों की खूबसूरत तस्वीरें
Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
धान की रोपाई करते हुए डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह का समय था घड़ी की छोटी सुई 11-12 के बीच में तो बड़ी सुई नौ पर थी। घड़ी की सुई दोपहर के पौने बारह बजने की ओर इशारा कर रही थी। इसी बीच डीएम-एसपी व एसडीएम फतेहपुर की लग्जरी गाड़ियां का काफिला टाडपुरवा गांव के पास किसान रामसागर शुक्ला के खेत में हो रही धान की रोपाई का काम देखकर रूका। डीएम, एसपी व एडीएम जब नीचे उतरे तो उनके पैर में मोजे व जूते नहीं थे और पैंट घुटने के ऊपर थी।
धान की रोपाई करते हुए डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
फिर क्या डीएम डा. आदर्श सिंह, एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी और एसडीएम पंकज सिंह नंगे पैर खेत की मेड़ पर चलकर किसान की ओर बढ़े। अफसरों को ऐसे आते देख सूरतगंज क्षेत्र के टांडपुरवा निवासी किसान रामसागर शुक्ला हैरत में पड़ गए। मगर, जब डीएम ने किसान से हाल पूछने व खेती की जानकारी करने के बाद धान रोपाई की इच्छा जताई तो किसान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
धान की रोपाई करते हुए डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों अधिकारी हाथ में धान की बेरन लेकर धान की रोपाई करने लगे। उमस भरी गर्मी में तीनो अधिकारियों ने करीब 20 मिनट (12:05 बजे) तक धान की रोपाई की। इस दौरान एससी कमरों व गाडियों में रहकर कलम पकड़ने वाले अधिकारियों को धान की रोपाई करते देखने वाला हर व्यक्ति इस यादगार पल को कमरे में कैद करने के साथ मुस्कुरता दिखा। उसके बाद जब डीएम-एसपी व एसडीएम के धान की रोपाई करते हुए फोटो सोशल-मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों की इस पहल की चर्चा चारों तरफ होती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की रोपाई करते हुए डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
रामसागर ही नहीं अन्य किसानों का अफसरों की पहल ने बढाया मनोबल
अफसरों की खेत में धान की रोपाई का काम रामसागर ही नहीं अन्य किसानों को मनोबल बढ़ा गया। रामसागर बताते है कि अफसरों की गाड़ियों का काफिला रूकने व आता देख मन में उठे तरह-तरह के सवालों को खुशियों में बदल गया। उनका कहना है कि आठ बीघे में धान की रोपाई की है लेकिन एक बीघे में वह श्री विधि से धान की रोपाई करने की तैयारी में है।
अफसरों की खेत में धान की रोपाई का काम रामसागर ही नहीं अन्य किसानों को मनोबल बढ़ा गया। रामसागर बताते है कि अफसरों की गाड़ियों का काफिला रूकने व आता देख मन में उठे तरह-तरह के सवालों को खुशियों में बदल गया। उनका कहना है कि आठ बीघे में धान की रोपाई की है लेकिन एक बीघे में वह श्री विधि से धान की रोपाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
धान की रोपाई करते हुए डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहाकि जिलाधिकारी ने मेहनत से किए गए परिश्रम का फल मिलने व प्रशासन की ओर से अन्नदाताओं को हर संभव मद्द का भरोसा जिले की किसानों की उन्नति में काफी मद्दगार साबित होगा।