फिल्म सलाम नमस्ते के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद टीवी रियलटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे। पत्रकारों से दिल खोल कर बात की।
2 of 7
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया मेरे डैड ने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म शहंशाह बनाई थी। वो बॉलीवुड को कायदे से जानते थे, शायद इसीलिये वो नहीं चाहते थे कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में आऊं।
3 of 7
डायेरक्टर सिद्धार्थ आनन्द
- फोटो : अमर उजाला
वो चाहते थे कि मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट बनूं। मैंने इसकी तैयारी की, फार्म के लिए लाइन में लगा, लेकिन किस्मत कुछ और ही चाहती थी। फार्म न दिलाकर मुझे फिल्म इंडस्ट्री की ओर घुमा दिया। फिर क्या था, धीरे-धीरे काम सीखा और गाड़ी चल पड़ी। सलाम नमस्ते के अलावा एक्शन हिट बैंग बैंग फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पत्रकारों के पूछे गए एक सवाल के जवाब में ये बातें कही।
4 of 7
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : अमर उजाला
टीवी रियलटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर के प्रमोशन के सिलसिले में शहर पहुंचे सिद्धार्थ ने पत्रकारों से दिल खोल कर बात की। उन्होंने कहा कि लोग ऐसा कहते हैं कि एक डांसर ही डांस के प्रतिभागियों को जज कर सकता हैं, लेकिन अब चैलेंज बढ़ता जा रहा है।
5 of 7
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : अमर उजाला
डांस के साथ उसके चेहरे के हावभाव, परफॉर्मेंस फेस इंप्रेशन आदि पर काम भी देखा जाता है। इसीलिये जज भी इन दिनों कई प्रकार के दिख रहे हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि न तो मैं डांसर हूं, न ही स्टंटमैन हूं फिर भी अनुभव से धीरे-धीरे सब कुछ आता जाता है।