तस्वीरें: वक्त की आवाज, डिम्पल के सिर सजेगा ताज?
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी ने जब डिम्पल को पार्टी का महिला चेहरा बनाने की मांग की तो सपा सुप्रीमो की पैनी नजर भीड़ के रिस्पॉन्स पर थी। माहौल और डिम्पल के हावभाव देखकर लोगों के मन में भी यही सवाल था, क्या डिम्पल बनेंगी पार्टी का अगला चेहरा?
तस्वीरें: वक्त की आवाज, डिम्पल के सिर सजेगा ताज?
राजधानी में समाजवादी पार्टी महिला सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुलायम सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। मुलायम ने महिलाओं की पर्दा प्रथा पर भी करारी चोट की।
तस्वीरें: वक्त की आवाज, डिम्पल के सिर सजेगा ताज?
सौम्य स्वभाव, पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी... नेता जी की पारखी नजर से बहुरानी का राजनीतिक कौशल छिपना नामुमकिन है।
तस्वीरें: वक्त की आवाज, डिम्पल के सिर सजेगा ताज?
एक तू ही भरोसा, एक तू ही सहारा: नेताजी डिम्पल बहुरानी के बारे में शायद कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं।
तस्वीरें: वक्त की आवाज, डिम्पल के सिर सजेगा ताज?
नेता जी के सामने डिम्पल ने मंच भी संभाला और महिलाओं को संबोधित किया। पिछले कुछ दिनों से डिम्पल आगे बढ़कर पार्टी का काम संभाल रही हैं और एक बहु की इमेज तोड़ते हुए खुद एक सशक्त नेता के रूप में उभरने की कोशिश कर रही हैं। इसके पीछे, पार्टी हाईकमान की भी रणनीति नजर आ रही है।