फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीआईजी की पत्नी पुष्पा छोटी-छोटी बातों पर हो जाती थीं नाराज, चंद्रप्रकाश संग 14 साल पहले हुई थी शादी

Sun, 25 Oct 2020 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Oct 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
DIG Chandra Prakash Wife Committed Suicide Pushpa Prakash used to get angry over small things
DIG Chandra Prakash wife Suicide case - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश (36) ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चंद्रप्रकाश फिलहाल उन्नाव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हैं। वह घटना से कुछ मिनट पहले ही घर से निकले थे। 
DIG Chandra Prakash Wife Committed Suicide Pushpa Prakash used to get angry over small things
डीआईजी की पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुष्पा प्रकाश ने फंदे से लटकने से पहले पति को फोन कर कहा, ‘आपकी जिंदगी आपको मुबारक, मैं जा रही हूं।’ यह सुनते ही डीआईजी घर लौटे। तब तक पुष्पा खुदकुशी कर चुकी थीं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुशांत गोल्फ थाने की पुलिस का कहना है कि खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


 
DIG Chandra Prakash Wife Committed Suicide Pushpa Prakash used to get angry over small things
अंसल सिटी में रहते हैं डीआईजी चंद्रप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थीं पुष्पा
राजधानी में सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश (30) ने इससे पहले कोई आत्मघाती कदम नहीं उठाया था। हालांकि, डीआईजी के करीबियों ने बताया कि पुष्पा छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
DIG Chandra Prakash Wife Committed Suicide Pushpa Prakash used to get angry over small things
लोहिया अस्पताल में मौजूद अफसर - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी और पुष्पा प्रकाश की शादी को 14 साल हो चुके हैं। दोनों का विवाहित जीवन सुखमय चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात या फिर शनिवार सुबह दंपती के बीच किसी बात को लेकर कुछ अनबन हुई, जिसके बाद पुष्पा प्रकाश ने खुदकुशी कर ली। एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि डीआईजी चंद्रप्रकाश उन्नाव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हैं। परिवार में पत्नी पुष्पा प्रकाश के अलावा 13 साल की बेटी अनन्या, 12 वर्षीय कृतिका और सात साल का बेटा दिव्यांश हैं। तीनों बच्चे परिसर स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
DIG Chandra Prakash Wife Committed Suicide Pushpa Prakash used to get angry over small things
डीआईजी की पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
आईपीएस और पीपीएस का लगा जमावड़ा
घटना की सूचना मिलते ही लोहिया अस्पताल और डीआईजी के घर आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। डीजी फायर सर्विस अजय, एडीजी चंद्रप्रकाश, डीसीपी पूर्वी चारू निगम, डीसीपी दक्षिण रईस अख्तर, एसीपी डॉ. अर्चना सिंह समेत कई अधिकारियों ने परिवारीजनों को सांत्वना दी। पुष्पा मूलरूप से आजमगढ़ की रहने वाली थीं। उनका भाई हापुड़ में एसडीएम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed