फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू-मुसलमान के बीच होने वाला हर झगड़ा कम्युनल नहीं: यूपी डीजीपी

Thu, 15 Jun 2017 12:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
 DGP sulkhan singh inspects preprations of law and order before ramzan procession.

यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह का कहना है कि हिंदू-मुस्लिम के बीच हुए झगड़े को कम्युनल कहना गलत होगा। एक ही मोहल्ले में हिंदू व मुस्लिम दोनों रहते हैं। ऐसे में उनके बीच होने वाला हर झगड़ा कम्युनल नहीं हो सकता है। इस तरह के विवाद को लोग कम्युनल रंग देने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।(डीजीपी सुलखान सिंह के साथ लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार)

 DGP sulkhan singh inspects preprations of law and order before ramzan procession.

लखनऊ में 19वीं व 21वीं रमजान का जुलूस बृहस्पतिवार व शनिवार को निकाला जाएगा। सुलखान सिंह ने जुलूस के सुरक्षा के इंतजाम का बुधवार को जायजा लिया। सबसे पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचे और रूट चार्ट देखा। इसके बाद एडीजी जोन, आईजी रेंज और एसएसपी के साथ जुलूस के रूट का निरीक्षण किया। डीजीपी अपने मातहतों के साथ चौक से नक्खास होते हुए काजमैन पहुंचे और 15 मिनट तक रुके। काजमैन के आसपास के इलाकों में कुछ लोगों से बातचीत भी की।

 DGP sulkhan singh inspects preprations of law and order before ramzan procession.

इसके बाद वह तालकटोरा स्थित कर्बला को रवाना हुए। यहां उन्होंने जुलूस के रूट की जानकारी ली। वहां मुख्य भवन से ताबूत दफन होने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया। डीजीपी ने कर्बला में पर्याप्त फोर्स लगाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 DGP sulkhan singh inspects preprations of law and order before ramzan procession.

45 मिनट तक रूट चार्ट देख की चर्चा
डीजीपी ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे डालीगंज स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनसे पहले कार्यालय में एडीजी जोन अभय कुमार प्रसाद, आईजी रेंज जय नारायण सिंह मौजूद थे। एसएसपी कार्यालय में 45 मिनट अधिकारियों संग सुरक्षा के इंतजाम और रूट के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन
 DGP sulkhan singh inspects preprations of law and order before ramzan procession.

इस दौरान एसएसपी दीपक कुमार ने सुरक्षा में कितनी फोर्स लगाई जाएगी, किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी दी गई है। कौन सा एरिया संवेदनशील है, कौन सा रूट अतिसंवेदनशील, इन सबकी जानकारी दी। डीजीपी ने एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार सहित कई अधिकारियों से भी बातचीत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed