कई बार लखनऊ के सांसद रहे भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान के बाद उनकी तस्वीरों की नगर में डिमांड बहुत ज्यादा हो गई है। डिमांड इस कदर है कि लखनऊ की नामी अमीनाबाद स्थित तस्वीर वाली गली की दर्जन भर से अधिक दुकान मालिकों को अटल जी की तस्वीरों के नए ऑर्डर देने पड़े हैं।
2 of 6
अटलजी की तस्वीर के साथ दुकानदार अशोक बंसल
- फोटो : amarujala
अटल जी के निधन के बाद शोकाकुल नगरवासियों की ओर से जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं हो रही हैं। बढ़ी डिमांड केचलते नगर में 80 से 100 तस्वीरों की डिमांड अकेले तस्वीर वाली गली से ही पूरी हो रही है। बाकी शहर की अन्य दुकानों का अनुमान नहीं लगाया जा सकता।
तस्वीर वाली गली के दुकानदारों के मुताबिक, 15 अगस्त की शाम से अटल जी की तबीयत बिगड़ने के बाद 16 की सुबह मंदिरों समेत अन्य स्थानों पर उनकी सलामती के लिए हवन-पूजन शुरू हुए। इन आयोजनों में गली की तमाम दुकानों का अटल जी की तस्वीरों का स्टाक खत्म हो गया।
उनके निधन के बाद शोकाकुल शहरियों, संस्थाओं की ओर से होने वाली सभाओं में तस्वीरों की जबरदस्त डिमांड हुई है। गली के पुराने कारोबारी (1926 से दुकान चला रहे) अशोक बंसल ने बताया कि लोग फ्लेक्स-विनायल की तस्वीरों की बजाय स्टैंडर्ड साइज 13 गुणे 19 इंच और 14 गुणे 20 इंच की तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं। जो कि कार्ड के अलावा फ्रेम्ड में है।
5 of 6
अटल जी
- फोटो : amarujala
ये तस्वीरें 100 से 300 रुपये की कीमत में हैं। 17 और 18 तारीख को अकेले उनकी दुकान से ही लगभग 50 की संख्या में लोग तस्वीरें ले जा चुके हैं, जबकि कई ऑर्डर पेंडिंग पड़े हैं। गली के एक अन्य कारोबारी ने बताया कि पूरी गली में 12 दुकानें हैं, हर दिन 50 से 80 तस्वीरें लोग खरीद रहे हैं।