{"_id":"5c6be8e2bdec2209fa31eb9b","slug":"decoration-of-mahakal-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के बाद बदला नजर आया महाकाल का रूप, अब दिख रहे हैं ऐसे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले के बाद बदला नजर आया महाकाल का रूप, अब दिख रहे हैं ऐसे, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Feb 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mahakal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के राजेन्द्रनगर के महाकाल मंदिर में प्रत्येक सोमवार उज्जैन के महाकालेश्वर की तर्ज पर शृंगार होता आ रहा है, लेकिन इस बार पुलवामा में आतंकी हमले के कारण शहीदों की याद में महाकाल का शृंगार तिरंगे के रंग में हुआ। मंदिर से जुड़े अतुल मिश्रा ने महाकाल का शृंगार शहीदों की याद में किया है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं, मंदिर की देखरेख करने वाले गिरीश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस बार चार मार्च को महाशिवरात्रि के दिन होने वाली भस्म आरती और महाआरती भी शहीदों की याद में होगी।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि लखनऊ का एकमात्र महादेव मंदिर जहां बाबा की उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती होती है। यही वजह है कि बहुत ही कम समय में बाबा की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। सावन मास में बाबा की दिव्य भस्म आरती देखने शहर ही नहीं बल्कि आसपास के सैकड़ों गांवों के भक्त जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर की देखरेख करने वाले भक्त बताते हैं कि रुद्राभिषेक और भस्म आरती के लिए सारी सामग्री उज्जैन से मंगाई जाती है। उसी के अनुसार शृंगार किया जाता है। कहते हैं, इलाके के बुजुर्गों ने आपसी सहयोग से वर्ष 1960 में इस मंदिर की नींव रखी थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
मंदिर ने 2010 ने अपनी स्थापना की 50वीं सालगिरह धूमधाम से मनाई। भक्तों के प्रयास से यहां वर्ष 2002 से महाकाल उज्जैन की तर्ज पर भस्म आरती की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों भक्त जुटते हैं। पुलवामा हमले के बाद महाकाल का श्रृंगार तिरंगे के रंग में हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।