{"_id":"602d1ec1231b1047645aca51","slug":"death-of-a-laborer-working-under-construction-petrol-pump-due-to-being-buried-in-the-soil-a-serious","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत, एक गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Feb 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तिलकपुर भंगहा में निर्माणाधीन इंडियन आयल पेट्रोलपंप पर कार्य कर रहे मजदूर की मिट्टी के नीचे दबने से मौत हो गई। इस दौरान एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार शाम घटी इस घटना के बाद डीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल मजदूर का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पेट्रोल पंप का निर्माण इंडियन आयल द्वारा निर्धारित वेंडर कर रहा था।
2 of 4
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुर गांव में स्टेट हाइवे पर उंडियन आयल कार्पोरेशन द्वारा पेट्रोल पंप को मंजूरी दी गई थी। इसी के बाद इंडियन आयल कार्पोरेशन ने पेट्रोल पंप निर्माण के लिए अपने यहां पंजीकृत ठेकेदार को भेजा था। ठेकेदार ने पेट्रोलपंप की सतह तक कि खुदाई करके उस पर कालम बनाने का कार्य प्रारंभ ही किया गया था। जहां पर कालम खोदा गया था। उसकी गहराई बीस से पच्चीस फिट थी।
3 of 4
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को इस साइड पर काम करे रहे वसीम पुत्र नसरुल्ला व मकबूल पुत्र हजरुद्दीन निवासी सुमेरपुर बहराइच नीचे उतरे ही थे कि शाम करीब पांच बजे अचानक आसपास की मिट्टी खिसक कर मजदूरों के ऊपर ही पट गई। इसी के बाद वहां खड़े जेसी बी से मिट्टी को किसी तरह हटाया गया। लेकिन तब तक वसीम की मौत हो गई। जबकि मकबूल को सही सलामत निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डीएम टीके शिबु, एएसपी बीसी दुबे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा ले रहे हैं। घटना के संबंध में डीएम का कहना है कि पेट्रोल पंप पर कार्य करते समय मिट्टी खिसकने से वसीम की मौत हो गई है। जबकि दूसरे का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।