लखनऊ के विभूति खंड इलाके में दूरदर्शन के वीडियो एग्जीक्यूटिव की सोमवार देर रात सरकारी आवास में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीन महीने पहले उनका तबादला मुंबई हुआ था।
वहां से अपना सामान लेने आए थे। कमरे में रखी मेज पर शराब की बोतल व कुछ सामान मिला। पुलिस ने नशे में फर्श पर गिरने से मौत का अनुमान लगाते हुए शव मॉर्च्युरी भेजा है और बेंगलूरू से परिवारीजनों के आने का इंतजार है।
3 of 8
इसी मकान से मिला शव
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय ने बताया कि विराम खंड स्थित दूरदर्शन कॉलोनी में रहने वाले दूरदर्शन के वीडियो एग्जीक्यूटिव केपी राजशेखर (55) के आवास का दरवाजा न खुलने पर नौकरानी ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस को कॉल की गई। बालकनी में लगे दरवाजे की जाली काटकर पुलिस टीम उनके आवास में दाखिल हुई।
बेडरूम में फर्श पर वह औंधे मुंह मृत पड़े थे। मेज पर शराब की बोतल तीन चौथाई खाली थी। प्लेट में थोड़ा सा खाना, ऐश ट्रे, माचिस आदि रखा था। माना जा रहा है कि केपी राजशेखर ने आवास भीतर से बंद करके देर रात तक शराब पी। इसके बाद वह बेड की तरफ बढ़े लेकिन अधिक नशा होने के कारण बेड के पास फर्श पर गिर गए। उनके मुंह पर मामूली चोट आई थी।
5 of 8
इसी मकान से मिला शव
- फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों ने बताया कि बंगलूरू के एमपी गार्डेन के मूल निवासी केपी राजशेखर छह महीने पहले स्थानांतरित होकर लखनऊ आए थे। तीन महीने बाद वह तबादला कराकर मुंबई चले गए। वह सरकारी आवास खाली करने के इरादे से सोमवार को हवाई जहाज से आए।आसपास के लोगों से सामान की पैकिंग आदि की बात कही।