फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवती की हत्या, लाश बक्से में बंद कर भर दिया नमक

Mon, 18 May 2015 08:57 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन

युवती की हत्या, लाश बक्से में बंद कर भर दिया नमक

Dead body found in a box with salt

पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा स्थित आश्रयहीन डूडा कॉलोनी में रविवार देरशाम एक राजगीर के बंद कमरे में रखे बक्से में युवती की लाश मिली है। गला दबाकर हत्या के बाद शव बक्से में बंद करने के साथ उसमें नमक भर दिया था। दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने छानबीन की। कत्ल का मुकदमा दर्ज करके फरार राजगीर की तलाश शुरू की है। युवती की शिनाख्त के लिए अन्य थानों से संपर्क किया गया है। 


युवती की हत्या, लाश बक्से में बंद कर भर दिया नमक

Dead body found in a box with salt

एसओ पारा अशोक यादव ने बताया कि हंसखेड़ा में आश्रयहीन डूडा कॉलोनी के मकान नंबर 1/374 से दुर्गंध महसूस होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कमरे का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की तो करीब तीन फुट लंबे और डेढ़ फुट चौड़े बक्से में युवती का शव मिला। उसके तन पर पीला कुर्ता व नीली सलवार थी। दाहिने हाथ की अंगुली में अंगूठी और दोनों कलाइयों में चूड़ियां थीं।

युवती की हत्या, लाश बक्से में बंद कर भर दिया नमक

Dead body found in a box with salt

तहकीकात में पता चला कि मकान में राजगीर राजू गौतम रहता है, जो अक्सर संदिग्ध महिलाओं को अपने घर लाता था। पड़ोसियों के आपत्ति जताने पर उन्हें धमका रखा था। आसपास के लोगों से राजू का मोबाइल नंबर मालूम करके कॉल की गई। उसने एक बार कॉल रिसीव करके बताया कि कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर निकला था। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। इस बीच डॉग स्क्वाएड व फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर तहकीकात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की हत्या, लाश बक्से में बंद कर भर दिया नमक

Dead body found in a box with salt

मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी पूर्वी रोहित मिश्रा ने बताया कि युवती की गला दबाकर हत्या के बाद शव बक्से में बंद किए जाने का संदेह है। कमरे में दो बड़े पॉलीबैग मिले हैं। माना जा रहा है कि कातिल ने शव ठिकाने लगाने का इरादा बनाया। बाद में बक्से में नमक डालकर शव बंद करके भागा है। फिलहाल गृहस्वामी राजगीर राजू गौतम की तलाश की जा रही है। मोबाइल से उसका लोकेशन ट्रेस कराया जा रहा है।

विज्ञापन

युवती की हत्या, लाश बक्से में बंद कर भर दिया नमक

Dead body found in a box with salt

मोहल्ले वालों ने बताया कि राजू गौतम शराब पीने का आदि था। वह अक्सर इस मकान में अलग-अलग लड़कियों को लेकर आता था। इस वजह से कई बार लोगों ने विरोध किया। इससे नाराज होकर राजू गौतम उनसे झगड़ा करने लगता था और मार-पीट करने लगता था। इस वजह से आस-पड़ोस में कोई भी उससे नहीं बोलता था। आशंका है कि यह लड़की भी राजू गौतम के साथ वहां गई होगी लेकिन उसने उसकी हत्या कर दी।राजू गौतम के घर में मिले बक्से से शव को बाहर निकलवाने में तीन घंटे लग गये। दरअसल नमक की वजह से शरीर के अधिक हिस्से गलने शुरू हो चुके थे। तेज दुर्गंध की वजह से उसके आसपास खड़ा होना तक मुश्किल हो था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed