{"_id":"5d8efb808ebc3e015c0cb293","slug":"dcm-collide-with-truck-in-lucknow-one-died-and-one-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम,अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम,अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, चालक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 28 Sep 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे के पास शहीद पथ बृहस्पतिवार देर रात खड़े ट्रक से डीसीएम जा टकराई। हादसे में डीसीएम चालक राजपाल बहोल (54) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी क्लीनर रवि यादव उर्फ विक्की को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
2 of 5
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
इस दौरान करीब दो घंटे तक एक तरफ का यातायात प्रभावित रहा। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला था।
3 of 5
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे के मुताबिक, फिरोजाबाद के करावती निवासी राजपाल सामन लेकर डीसीएम से गोरखपुर जा रहा था। उसके साथ मैनपुरी निवासी रवि यादव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
शहीद पथ पर हुसड़िया चौराहे के पास डीसीएम सामने से खड़े ट्रक से जा टकराई। डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन दस्ते को सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 5
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
अग्निशमन दस्ते ने गैस कटर से डीसीएम के अगले हिस्से को काटा। इसके बाद दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चालक राजपाल की मौत हो गई। जबकि रवि को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।