{"_id":"5ae033fa4f1c1b58098b64f8","slug":"criminals-murdered-boy-in-barabanki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरा सी बात पर दंबगों ने किशोर को लाठियों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी बात पर दंबगों ने किशोर को लाठियों से पीटकर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद चले ईंट गुम्मे
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में दबंगों ने एक परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के छह लोग घायल हो गए।
पवन (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विवाद रास्ते से पंपिंग इंजन निकालने को लेकर हुए हुआ था। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा जहां से किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवारीजन उपचार को ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है।
युवक की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन
- फोटो : amar ujala
वहीं हत्या किए जाने के विरोध में ग्रामीणों व परिजनों ने फतेहपुर सिहाली मार्ग पर स्थित ग्राम गंगौला मार्ग जाम कर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं विधायक साकेंद्र वर्मा ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। फतेहपुर क्षेत्र के के ग्राम सदरापुर मजरे हसनपुर टांडा निवासी जगदीश प्रसाद का पुत्र पवन कुमार (15) सोमवार की रात इंजन लेकर घर को आ रहा था। पड़ोसी जाकिर रास्ते पर चारपाई डालकर लेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
पवन ने उसे चारपाई हटाने को कहा जिस पर जाकिर झगड़ा करने लगा और देखते ही देखते जाकिर पक्ष के शाकिर, कदीर, वारिस आदि एकत्रित हो गये और पवन की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पवन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर पवन के पिता जगदीश प्रसाद, मां जगदेई व भाई रिंकू समेत परिवार के लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे तो दबंगों ने उनकी भी पिटाई कर झोपड़ी गिरा दी। जिला अस्पताल पहुंचे पवन को यहां से ट्रॉमा सेंटर भेज दिया परिवारीजन उसे ट्रामा ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।