चिनहट में फैजाबाद रोड पर स्थित सिटी लॉ कॉलेज में एलएलबी के छात्र नीरज राय (22) ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कॉलेज के पास ही निजी छात्रावास में उसकी लाश गमछे के सहारे पंखे में लटकी मिली। खुदकुशी से पहले नीरज ने सेफ्टी पिन से अपने दाहिने हाथ पर एक लड़की का नाम गोद रखा था। उसके मोबाइल फोन में आखिरी कॉल भी उसी लड़की को ही की गई थी। पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग के चलते नीरज ने खुदकुशी की है।
सेफ्टी पिन से हथेली पर गर्लफ्रेंड का नाम गोदा और दे दी जान, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओ चिनहट सुरेश कुमार यादव ने बताया कि मूल रूप से बलिया के बासडीह में परसपुर गांव निवासी नीरज राय ने पिछले साल ही सिटी लॉ कॉलेज में दाखिला लिया था। यहां कॉलेज के पास तिवारीगंज के भारतीपुरम कॉलोनी में बालगोविंद के छात्रावास में अपने तीन अन्य साथियों के साथ रहता था। लगभग 20 दिन पहले नीरज के तीनों साथी अपने घर चले गए थे। तब से वह अकेले ही रह रहा था।
सुबह से ही नीरज के कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। कई घंटे से लगातार कूलर चल रहा था। इस वजह से छात्रावास के केयरटेकर शैलेंद्र सिंह ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। इस पर कोई हरकत नहीं हुई तो उसने खिड़की से अंदर झांका। नीरज का शव लटका दिखा। इसके बाद शैलेंद्र सिंह ने ही पुलिस को सूचना दी। कुंडी तोड़कर पुलिस कर्मियों ने ही शव को नीचे उतारा।
कब्जे में नीरज का मोबाइल फोन
पुलिस ने नीरज के रूम की तलाशी ली। कोई भी सुसाइड नोट पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि नीरज राय ने अपने दाहिने हाथ में जिस लड़की का नाम गोद रखा था, उससे उसका क्या संबंध था। चर्चा है कि लड़की भी उसी कॉलेज में ही पढ़ती है। इस संबंध में पुलिस ने नीरज राय के दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
छात्र की मौत की खबर मची अफरातफरी
नीरज राय की मौत की खबर सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। आस-पास के छात्रावासों में रह रहे सिटी लॉ कॉलेज के स्टूडेंट मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुये हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बाद में जब छात्रों को पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते नीरज ने खुदकुशी की है तो वह शांत हो गए। एसओ चिनहट ने बताया कि नीरज के पिता मदन राय को सूचना दे दी गई है। उनकी मौजूदगी में शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।