मेहंदी कारोबारी अंकित तंवर की हत्या उसके ही मौसेरे चाचा विनोद और उनके जीजा विजय गुप्ता ने प्रॉपर्टी विवाद में करवाई। यह आरोप मृतक के पिता प्रेमचंद अमर ने लगाया है। उन्होंने इन दोनों के खिलाफ सेंट्रल थाने केस दर्ज करवाया है। उन्होंने सेक्टर-14 में रहने वाले गोविंद कौशिक का भी नाम दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने विनोद और विजय गुप्ता को बुलाकर बातचीत की। घटना का खुलासा करने के लिए एसीपी सेंट्रल आत्माराम और एसीपी क्राइम राजेश फोगाट और एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण के साथ जुटे हैं।
गोली से छलनी होने के बाद भी लड़ता रहा अंकित, शर्ट छुड़ाकर भागा बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं। मालूम हो कि मेहंदी कारोबारी अंकित तंवर को बुधवार शाम उनके घर के दरवाजे के पास बाइक सवार दो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए थे। लहूलुहान हालत में उन्हें परिचित अजय गुप्ता ने मेट्रो अस्पताल पहुंचाया था। जहां थोड़ी ही देर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। प्रेमचंद अमर के मुताबिक, उनकी मौसी के बेटे विनोद से उनका प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।
प्रेमचंद अमर के मुताबिक, प्रॉपर्टी विवाद में पैरवी कर रहे विनोद का साथ उसका जीजा विजय गुप्ता और गोविंद कौशिक देता था। उनका आरोप है कि इन लोगों ने ही बेटे की सुपारी देकर हत्या करवाई है। एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
अंकित अपनी कार से 8:17 पर घर के दरवाजे पर पहुंचा। वह घर का गेट खुलवाने के लिए कार से उतरा, इस बीच एक बाइक पर तीन युवक आए। दो युवक हेलमेट पहने हुए थे। चालक बिना हेलमेट के था। हेलमेट पहने हमलावरों से अंकित की हल्की सी हाथापाई हुई। इस दौरान सफेद शर्ट पहने हमलावर ने अंकित को गोली मार दी। इस बीच चालक ने बाइक मोड़ ली और दोनों बदमाश बाइक पर बैठने के लिए बढ़े। अंकित ने सफेद शर्ट वाले को पकड़ लिया, लेकिन उसने पेट में घूंसा मार दिया और छूटकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला। अंकित ने डोर बेल बजाई और वहीं गिर पड़ा।