{"_id":"5eeb4bd88ebc3e42d83481a3","slug":"covid-19-effect-on-bakery-business-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संक्रमण के डर से लोगों ने आदतों में किया बदलाव, बेकरी में पिज्जा, केक व पेस्ट्री की 80 फीसदी सेल ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण के डर से लोगों ने आदतों में किया बदलाव, बेकरी में पिज्जा, केक व पेस्ट्री की 80 फीसदी सेल ठप
Thu, 18 Jun 2020 04:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अनलॉक होने के बाद बेकरी कारोबार धीमी गति से पटरी पर लौट रहा है। हालांकि अभी यह 50 फीसदी तक ही पहुंचा है। कारोबार नीचे आने का कारण लोगों की खरीद की आदतों में बदलाव है। रोजमर्रा के आइटम तो बिक रहे हैं, लेकिन पिज्जा, केक व पेस्ट्री की 80 फीसदी सेल ठप है। इससे 70 से 80 बेकरी संचालकों के कारोबार पर व्यापक असर पड़ा है जो प्रमुख रूप से पिज्जा, केक व पेस्ट्री ही बेचते हैं। कोरोना को लेकर डॉक्टरों ने बचाव के जो सुझाव दिए हैं, उसकी वजह से ग्राहकों की आदतों में यह बदलाव आया है। अब ग्राहक बेकरी से मसाला कुल्चा का पैक खरीद कर घर ले जाता है और छोला बनाकर खा रहा है। यही नहीं ग्राहक तैयार पिज्जा लेने से भी कतरा रहा है। वह पिज्जा बनाने का बेस बेकरी से खरीद कर घर में ही पिज्जा बना ले रहा है।
हर्षल गुप्ता
- फोटो : amar ujala
बेकरी से बेस खरीद घर में बना रहे पिज्जा
गोमती नगर के स्वीट्स एवं बेकरी कारोबारी हर्षल गुप्ता कहते हैं कि लॉकडाउन के बाद जब से बेकरी खुली है सिर्फ 60 फीसदी ग्राहक की खरीदारी करने आ रहे हैं। इन ग्राहकों में पिज्जा और मसाला कुल्चा खाने के शौकीन नहीं होते हैं। कुछ ग्राहक घर में पिज्जा बनाने के लिए पूरा बेस यानी उसकी सामग्री बेकरी से खरीद कर ले जा रहे हैं।

अनिल बरमानी
- फोटो : amar ujala
सिर्फ रोजमर्रा के प्रोडक्ट की हो रही सेल
आशियाना स्थित बेकरी के संचालक अनिल वरमानी ने बताया कि इस वक्त सिर्फ रोज बिकने वाले प्रोडक्ट की सेल हो रही है। इनमे छोटे केक, पेस्ट्री, ब्रेड, बिस्किट, बंद व पाव आदि शामिल हैं। इससे 50 फीसदी कारोबार प्रभावित हुआ है। इससे ज्यादा कारोबार बंदी के दौरान हो रहा था।

राजकुमार पिपलानी
- फोटो : amar ujala
रोज 200 की जगह सिर्फ 40 केक ही बुक हो रहे
बेकरी संचालक राजकुमार पिपलानी बताते हैं कि लॉकडाउन के बाद से बर्थडे केक का कारोबार ठप सा हो गया है। वह रोजाना पहले 200 से अधिक बर्थडे केक बुक करते थे जो 40 बुकिंग तक ही सिमट गया है। वर्तमान में सिर्फ पॉपुलर कंपनियों के बिस्किट व नमकीन ही बिक रहे हैं।
विज्ञापन
घर में केक बनाकर मना रहे जन्मदिन
हजरतगंज सहित शहर के महत्वपूर्ण बाजारों में स्थित बेकरी के मालिक जसजीव कोहली ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से लोगों में बर्थडे पार्टी का क्रेज खत्म सा हो गया है। इससे बर्थडे के बड़े-बड़े केक बिकना बंद हो चुके हैं। अब तो लोग घर में बर्थडे केक बनाकर काट रहे हैं। जब से अनलॉक वन हुआ है तब से कोई भी बड़ा केक नहीं बिका है। हां, कुछ छोटे केक जरूर लेने लोग आए हैं।