फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संक्रमण के डर से लोगों ने आदतों में किया बदलाव, बेकरी में पिज्जा, केक व पेस्ट्री की 80 फीसदी सेल ठप

Thu, 18 Jun 2020 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
covid 19 effect on bakery business in lucknow
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के अनलॉक होने के बाद बेकरी कारोबार धीमी गति से पटरी पर लौट रहा है। हालांकि अभी यह 50 फीसदी तक ही पहुंचा है। कारोबार नीचे आने का कारण लोगों की खरीद की आदतों में बदलाव है। रोजमर्रा के आइटम तो बिक रहे हैं, लेकिन पिज्जा, केक व पेस्ट्री की 80 फीसदी सेल ठप है। इससे 70 से 80 बेकरी संचालकों के कारोबार पर व्यापक असर पड़ा है जो प्रमुख रूप से पिज्जा, केक व पेस्ट्री ही बेचते हैं। कोरोना को लेकर डॉक्टरों ने बचाव के जो सुझाव दिए हैं, उसकी वजह से ग्राहकों की आदतों में यह बदलाव आया है। अब ग्राहक बेकरी से मसाला कुल्चा का पैक खरीद कर घर ले जाता है और छोला बनाकर खा रहा है। यही नहीं ग्राहक तैयार पिज्जा लेने से भी कतरा रहा है। वह पिज्जा बनाने का बेस बेकरी से खरीद कर घर में ही पिज्जा बना ले रहा है। 


 
covid 19 effect on bakery business in lucknow
हर्षल गुप्ता - फोटो : amar ujala
बेकरी से बेस खरीद घर में बना रहे पिज्जा 
गोमती नगर के स्वीट्स एवं बेकरी कारोबारी हर्षल गुप्ता कहते हैं कि लॉकडाउन के बाद जब से बेकरी खुली है सिर्फ 60 फीसदी ग्राहक की खरीदारी करने आ रहे हैं। इन ग्राहकों में पिज्जा और मसाला कुल्चा खाने के शौकीन नहीं होते हैं। कुछ ग्राहक घर में पिज्जा बनाने के लिए पूरा बेस यानी उसकी सामग्री बेकरी से खरीद कर ले जा रहे हैं। 
 
covid 19 effect on bakery business in lucknow
अनिल बरमानी - फोटो : amar ujala
सिर्फ रोजमर्रा के प्रोडक्ट की हो रही सेल
आशियाना स्थित बेकरी के संचालक अनिल वरमानी ने बताया कि इस वक्त सिर्फ रोज बिकने वाले प्रोडक्ट की सेल हो रही है। इनमे छोटे केक, पेस्ट्री, ब्रेड, बिस्किट, बंद व पाव आदि शामिल हैं। इससे 50 फीसदी कारोबार प्रभावित हुआ है। इससे ज्यादा कारोबार बंदी के दौरान हो रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 effect on bakery business in lucknow
राजकुमार पिपलानी - फोटो : amar ujala

रोज 200 की जगह सिर्फ 40 केक ही बुक हो रहे  

बेकरी संचालक राजकुमार पिपलानी बताते हैं कि लॉकडाउन के बाद से बर्थडे केक का कारोबार ठप सा हो गया है। वह रोजाना पहले 200 से अधिक बर्थडे केक बुक करते थे जो 40 बुकिंग तक ही सिमट गया है। वर्तमान में सिर्फ  पॉपुलर कंपनियों के बिस्किट व नमकीन ही बिक रहे हैं।  

 
विज्ञापन
covid 19 effect on bakery business in lucknow
घर में केक बनाकर मना रहे जन्मदिन
हजरतगंज सहित शहर के महत्वपूर्ण बाजारों में स्थित बेकरी के मालिक जसजीव कोहली ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से लोगों में बर्थडे पार्टी का क्रेज खत्म सा हो गया है। इससे बर्थडे के बड़े-बड़े केक बिकना बंद हो चुके हैं। अब तो लोग घर में बर्थडे केक बनाकर काट रहे हैं। जब से अनलॉक वन हुआ है तब से कोई भी बड़ा केक नहीं बिका है। हां, कुछ छोटे केक जरूर लेने लोग आए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed