{"_id":"5e7d858e8ebc3e77453534a4","slug":"coronavirus-latest-news-in-hindi-hello-pradhan-ji-i-am-speaking-from-chief-minister-helpline","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona: हेलो प्रधान जी! मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से बोल रहा हूं...आपके क्षेत्र में कोई विदेश या बाहर से आया है क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: हेलो प्रधान जी! मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से बोल रहा हूं...आपके क्षेत्र में कोई विदेश या बाहर से आया है क्या?
Fri, 27 Mar 2020 10:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
cm helpline
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलो प्रधान जी! हम मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए आपसे सहयोग के लिए बात कर रहे हैं। आपके गांव में कोई विदेश या बाहर से आया है क्या? अगर आया है तो क्या वह खांसी, बुखार, जुखाम से परेशान है? यदि ऐसा है तो उसका नाम-पता करके सीएम हेल्पलाइन-1076 पर बताएं। संक्रमण से ग्रस्त व्यक्ति को समझाएं कि वह परिवार व अन्य लोगों से दूरी बनाए रहे। घर में ही रहें, बिल्कुल भी बाहर न निकलें। जब तक जांच न हो जाए पूरी सावधानी बरतें। सलाह का पालन करें।
cm helpline
- फोटो : अमर उजाला
यह तस्वीर है गोमतीनगर स्थित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 में बनाए गए कंट्रोल रूम की। यहां से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों की फील्ड में की जा रही कार्रवाई का फीडबैक प्राप्त करने व संक्रमण संदिग्ध लोगों की पहचान व उनके इलाज को लेकर जरूरी सलाह व निर्देश देकर मदद की जा रही है। यहां एक साथ 500 कर्मी काम कर सकते हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक साथ 250 कर्मी काम कर रहे हैं।
cm helpline
- फोटो : अमर उजाला
यह टीम सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार के निर्देशन में काम कर रही है। इसमें विशेष सचिव मुख्यमंत्री अविनाश कुमार व दो अन्य आईएएस अधिकारियों सत्येंद्र कुमार व रमेश रंजन शामिल हैं। कंट्रोल रूम के सदस्य व अधिकारी यहां कभी भी प्रधानों, बाहर से घर लौटे लोगों, उनके परिजनों और इलाज की व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से बात करते देखे जा सकते हैं। सीएम हेल्पलाइन पर संक्र्तमण संदिग्ध के बारे में आने वाली सूचनाओं पर टीम पूरी तरह सक्र्तिय नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
आलोक कुमार ने बताया कि अब तक 35 हजार से अधिक प्रधानों से कंट्रोल रूम संपर्क कर चुका है। लगातार बात की जा रही है। इसी तरह अब स्थानीय नगर निकायों में नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के सभासदों को संदेश भेजकर संवाद शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
कोरोना के लक्षण की पहचान, जांच व इलाज का भी बताते हैं तरीका
कंट्रोल रूम के अधिकारी प्रधानों को संक्र्तमण संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए कोरोना से संबंधित लक्षण व बचाव के तरीके भी बताते हैं। ऐसे लोगों की किस तरह निगरानी की जानी है, यह भी समझाते हैं। कोरोना के लक्षण के मेल खाने पर तत्काल जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की सलाह देते हैं और कंट्रोल रूम से भी सीएमओ को संबंधित गांव के प्रधान व परिवार से संपर्क कर समुचित जांच व इलाज का निर्देश दे दिया जाता है ।
कंट्रोल रूम के अधिकारी प्रधानों को संक्र्तमण संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए कोरोना से संबंधित लक्षण व बचाव के तरीके भी बताते हैं। ऐसे लोगों की किस तरह निगरानी की जानी है, यह भी समझाते हैं। कोरोना के लक्षण के मेल खाने पर तत्काल जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की सलाह देते हैं और कंट्रोल रूम से भी सीएमओ को संबंधित गांव के प्रधान व परिवार से संपर्क कर समुचित जांच व इलाज का निर्देश दे दिया जाता है ।