फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रवासियों ने बयां किया दर्द, कहा-सपने में भी नहीं सोचा था यूं मजबूर हो जाएंगे, देखें तस्वीरें

Thu, 28 May 2020 10:55 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 May 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in up Migrants says did not even think in dreams that they would be forced see photos
लखनऊ पहुंचे प्रवासी - फोटो : अमर उजाला
हम विशाखापट्टनम में एक कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन में कंपनी ने हमें नौकरी से निकाल दिया। खाने का भी ठिकाना नहीं रहा तो किसी तरह एक ट्रक करके अपने घर के लिए निकल पड़े। 

 
coronavirus in up Migrants says did not even think in dreams that they would be forced see photos
लखनऊ पहुंचे प्रवासी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को लखनऊ के पारा पहुंचे हरीश कुमार सोनकर, दिलीप पांडेय, मनीष पांडेय अवनीश पांडेय, रामसागर, संदीप पांडेय, रामकृष्ण, आकाश ने यह दर्द बयां किया। इन्हें पुलिस ने बसों की जानकारी देकर डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि जाने की सलाह दी।
coronavirus in up Migrants says did not even think in dreams that they would be forced see photos
अपनों घरों को रवाना होते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला
पुनर्वास विवि पहुंचे इन प्रवासियों को बस से गृहजनपद गोंडा के लिए रवाना किया गया। इसी तरह लखनऊ पहुंचे हरदोई के रहने वाले राजकुमार, विपिन, अनुज, रमाकांत ने बताया कि गुजरात के सूरत में एक कंपनी में नौकरी करते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in up Migrants says did not even think in dreams that they would be forced see photos
प्रवासी मजदूरों ने ट्रेन में मिले खाने को खराब बताकर स्टेशन पर फेंका - फोटो : अमर उजाला
सब कुछ गंवाने के बाद अपने घर जाने का फैसला लिया। जीवन में पहली बार ऐसे दिन देखे। सपने में भी नहीं सोचा था यूं मजबूर हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी ही आप बीती बृहस्पतिवार शाम पुनर्वास विश्वविद्यालय में बैठे लोगों ने भी बताई।
विज्ञापन
coronavirus in up Migrants says did not even think in dreams that they would be forced see photos
प्रवासियों ने ट्रेन में मिला खाना स्टेशन पर खराब बताकर फेंका - फोटो : अमर उजाला
चारबाग पहुंचे 7500 प्रवासी, भेजे गए घर
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहुंचीं, जिनसे करीब 3000 हजार से ज्यादा यात्री आये। इसमें चंडीगढ़ से आने वाली दो ट्रेनें और जलंधर से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन शामिल रही। दूसरी ओर चारबाग से तकरीबन 23 ट्रेनें पास हुईं जो स्टेशन पर रुकी और उनसे 4500 हजार से ज्यादा यात्री उतरे। जीआरपी और आरपीएफ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए थर्मल स्क्रीनिंग के बाद श्रमिकों को बाहर निकाला। स्क्रीनिंग में स्काउट एंड गाइड की मदद ली गई। श्रमिकों को खाने के पैकेट देकर बसों से रवाना किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed