फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: SDRF सिपाही और पत्नी सुसाइड केस में नया मोड़; शादी ही नहीं हुई थी, दिवाली पर कहा था- पापा अब मेरा विवाह...

Wed, 04 Dec 2024 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Dec 2024 10:47 AM IST
सार

लखनऊ में एसडीआरएफ के सिपाही और उनकी गर्भवती पत्नी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। सिपाही के पिता ने कहा कि उसने दीपावली पर घर आकर कहा था कि पापा अब मेरी शादी तय कर दो। मेरे बेटे की शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Constable and his wife suicide in Lucknow SDRF soldier Ajay says on Diwali Papa arrange my marriage
suicide in lucknow - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में एसडीआरएफ के सिपाही अजय के पिता निरंजन को यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बेटा आत्महत्या कर सकता है। निरंजन का कहना है कि पिछले तीन साल से अजय शादी की बात करने पर टाल देता था। इस बार दीपावली पर वह पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। उसका रिश्ता तय करने कुछ लोग आए थे। पहली बार उसने शादी तय करने के लिए कहा था। निरंजन के मुताबिक एटा से एक रिश्ता आया था। इस बारे में बात करने पर अजय ने फौरन हामी भर दी थी। 

 
Constable and his wife suicide in Lucknow SDRF soldier Ajay says on Diwali Papa arrange my marriage
एसडीआरएफ सिपाही अजय सिंह के रोते बिलखते पिता निरंजन सिंह - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में अजय किसी और से शादी कैसे कर लेगा? आरोप है कि उनके बेटे को फंसाया गया है। अजय की सैलरी हड़पने के लिए साजिश रची गई है। परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, मंगलवार देर शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। अजय के एक भाई अमित मुंबई में कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर हैं। परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी दे दी है। अमित के आने के बाद परिजन तहरीर देंगे। अजय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे। अजय ने अपनी मां को नॉमिनी बनाया था। नीलम के पिता फल विक्रेता हैं।
Constable and his wife suicide in Lucknow SDRF soldier Ajay says on Diwali Papa arrange my marriage
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फंदे पर लटका मिला एसडीआरएफ का सिपाही
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) वाहिनी लखनऊ में तैनात सिपाही अजय सिंह (27) का शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। उनकी पत्नी नीलम (24) का शव बेड पर पड़ा था। वह दो माह की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। आशंका जताई जा रही है कि नीलम ने पहले फंदा लगाया। यह देखकर अजय ने नीलम को फंदे से उतारा और फिर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Constable and his wife suicide in Lucknow SDRF soldier Ajay says on Diwali Papa arrange my marriage
मौके पर पहुंचती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के अछनेरा थाना इलाके के ग्राम मांगुरा के रहने वाला अजय सिंह 2019 में पीएसी में भर्ती हुआ था। वह एसडीआरएफ कैंप के बाहर पूर्व प्रधान रामू के मकान में 10 माह से किराये पर रह रहा था। मंगलवार सुबह अजय के परेड में नहीं पहुंचने पर एसडीआरएफ में तैनात कर्मी शहंशाह कटिहार ने उसे फोन मिलाया। वह सोमवार शाम को भी परेड में शामिल नहीं हुआ था। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन
Constable and his wife suicide in Lucknow SDRF soldier Ajay says on Diwali Papa arrange my marriage
एसडीआरएफ सिपाही अजय सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे के रोशनदान से झांका तो अजय फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। जवानों की मदद से दरवाजा खोलकर पुलिस टीम भीतर दाखिल हुई, तो देखा कि नीलम का शव बेड पर पड़ा था। बताया जा रहा है कि अजय ने तीन साल पहले न्यू आगरा के नगला पदी निवासी अमर सिंह की बेटी नीलम से शादी की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed