फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय, जश्न में डूबे कार्यकर्ता, तस्वीरें

Mon, 04 Dec 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Dec 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
congress men celebrate the change in leadership of party.

राहुल गांधी का आज शाम तक कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय है। इसकी खुशी में पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई ऊजा का संचार होगा। राहुल गांधी ने आज इस पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम सीनियर नेता उनके साथ कांग्रेस मुख्यालय पर मौजूद थे। आज नामांकन का आखिरी दिन है और अगर किसी और उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया तो आज शाम तक ही राहुल अध्यक्ष बन जाएंगे।

congress men celebrate the change in leadership of party.

अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी लगभग तय होने से से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।

congress men celebrate the change in leadership of party.

राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
congress men celebrate the change in leadership of party.

राहुल के नामांकन के लिए कुल 90 सेट दाखिल होने हैं, हर सेट में दस प्रस्तावक हैं। अहमद पटेल, मोतीलाल वोहरा, शीला दीक्षित, नारायणसामी, तरुण गोगोई, कमलनाथ, अशोक गहलोत सब प्रस्तावक बने हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी भी राहुल के प्रस्तावक बने हैं।

विज्ञापन
congress men celebrate the change in leadership of party.

नामांकन से पहले राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी लिया था। नामांकन के लिए पहुंचने पर कई सीनियर नेताओं ने उनका गले लगाकर स्वागत किया था। इस मौके पर मनमोहन सिंह ने राहुल को साहसिक बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को और आगे लेकर जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed