फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter: प्रियंका गांधी का तंज, अपराधी का अंत हुआ, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

Fri, 10 Jul 2020 10:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 10 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today News:Congress general secretary Priyanka Gandhi attacked On vikas Dubey encounter in kanpur
Vikas Dubey encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे को एसटीएफ ने कानपुर के सचेंडी थाना इलाके में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया है कि विकास को लाते समय गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास ने हथियार छीन पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।

Vikas Dubey Encounter Today News:Congress general secretary Priyanka Gandhi attacked On vikas Dubey encounter in kanpur
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
वहीं, एनकाउंटर के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?
 
Vikas Dubey Encounter Today News:Congress general secretary Priyanka Gandhi attacked On vikas Dubey encounter in kanpur
Vikas Dubey encounter - फोटो : अमर उजाला
आठ पुलिस कर्मियों की मौत के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार सुबह कानपुर एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर नहर के पास हुआ है। एनकाउंटर में विकास दुबे को चार गोली लगी हैं वहीं दो इंस्पेक्टर और चार पुलिस कर्मी घायल हुए है। यह एनकाउंटर शुक्रवार सुबह विकास को उज्जैन से लाते समय 6.30 से 6.45 के बीच हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today News:Congress general secretary Priyanka Gandhi attacked On vikas Dubey encounter in kanpur
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
सूत्रों की मानें तो गाड़ी में ड्राइवर के अलावा तीन एसटीएफ के जवान थे। घटना के वक्त कानपुर के सचेंडी इलाके में बारिश हो रही थी। इसी दौरान एसटीएफ की एक गाड़ी पलट गई। विकास पिछली सीट पर बीच में बैठा था। गाड़ी में उसके दोनों तरफ एसटीएफ के जवान थे। गाड़ी पलटी तो विकास ने भागने की कोशिश की। एक पुलिसकर्मी की 9 एमएम की पिस्टल लेकर भागा। पलटकर गोली चलाई।

विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today News:Congress general secretary Priyanka Gandhi attacked On vikas Dubey encounter in kanpur
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में विकास को चार गोलियां लगी है। एनकाउंटर में एसटीएफ के छह जवान भी इस घटना में घायल हुए हैं। जिसमें दो इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। बताया जाता है कि विकास दुबे हैलट हॉस्पिटल पहुंचने तक जिंदा था। हालांकि, उसकी हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed