अपने नए कॉमेडी शो के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने अमर उजाला रिपोर्टर नीरज ‘अम्बुज’ से साझा की अपने मन की बात।
2 of 13
टीम के साथ लखनऊ पहुंचे कपिल
- फोटो : Amar Ujala
नरेंद्र मोदी ने सामान्य परिवार से निकलकर संघर्ष किया, चाय बेची और देश के प्रधानमंत्री बने। इसलिए मेरा मन है कि उन्हें अपने शो में बुलाऊं और उनसे उनकी स्कूलिंग के बारे में पूछूं।
3 of 13
पोज देते कपिल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
ताकि नशे की लत लगा चुके युवाओं को शो के माध्यम से उनसे कुछ सीखने को मिल सके। यह ख्वाहिश है मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का।
4 of 13
लखनऊ में टीम कपिल
- फोटो : Amar Ujala
कपिल मंगलवार को अपने नए कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रमोशन के सिलसिले में टीम के सदस्यों सुमोना चक्रवर्ती, अली असगर, सुनील ग्रोवर के साथ लखनऊ आए थे।
5 of 13
कपिल के साथ लखनऊ पहुंची उनकी रील लाइफ ‘वाइफ’
- फोटो : Amar Ujala
पत्रकारों से बातचीत में कपिल ने बताया कि नए शो में राजनेताओं को बुलाना चाहता हूं। यूपी से किस नेता को बुलाएंगे, आजम खां या डिंपल यादव को।