फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: यूपी में जारी रहेगा ठंड का सितम, मौसम विभाग ने 'कोल्ड डे' और 'ऑरेंज अलर्ट' की चेतावनी जारी की

Wed, 08 Jan 2025 06:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Jan 2025 06:24 PM IST
सार

UP Weather Today: यूपी के करीब 50 जिलों के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को अभी ठिठुरन से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, बुधवार को दोपहर बाद निकली धूप ने थोड़ी राहत दी है।

विज्ञापन
UP Weather Update Cold Day Alert Issued for 50 Districts in Uttar Pradesh Weather Department Warns of Severe C
- फोटो : amar ujala

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवाओं ने गलन के एहसास को बढ़ा दिया है। बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछुआ हवा चली। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।



मौसम विभाग की ओर से बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार के बीच प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को दोपहर बाद हल्की धूप खिली लेकिन फिर सूरज बादलों के बीच छिप गया। दोपहर में गलन का अहसास कम रहा।

UP Weather Update Cold Day Alert Issued for 50 Districts in Uttar Pradesh Weather Department Warns of Severe C
- फोटो : amar ujala

मौसम विभाग का कहना है कि गलन भरी ठंड और घने कोहरे का सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। प्रदेश में फिलहाल तीन से चार दिन ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे का सितम यूं ही जारी रहेगा।

UP Weather Update Cold Day Alert Issued for 50 Districts in Uttar Pradesh Weather Department Warns of Severe C
- फोटो : amar ujala

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में ठंड और मध्यम से घने कोहरे का दौर अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा। 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न जगहों पर बूंदाबांदी के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Update Cold Day Alert Issued for 50 Districts in Uttar Pradesh Weather Department Warns of Severe C
- फोटो : amar ujala

बृहस्पतिवार को घने से अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
UP Weather Update Cold Day Alert Issued for 50 Districts in Uttar Pradesh Weather Department Warns of Severe C
- फोटो : amar ujala

शीत दिवस होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास इलाकों में शीत दिवस होने का अलर्ट जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed