फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः सीएम योगी के कार्यालय से गोपनीय पत्र लीक, निजी सचिव समेत दो को हटाया

Fri, 18 May 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 May 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
CM yogi removed his PA pitambara yadav
CM YOGI - फोटो : SELF
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निजी सचिव पीताम्बर यादव को हटा दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल के पीए शिशुपाल को भी हटा दिया गया है। आरोप है कि इन दोनों ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगले बचाने के लिए दिए गए गोपनीय पत्र को लीक किया है।
CM yogi removed his PA pitambara yadav
cm yogi and mulayam singh yadav - फोटो : amar ujala
बता दें कि गुरुवार 16 मई को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी से उनके आवास पर मुलाकात कर एक पत्र सौंपा था। इस पत्र में मुलायम और उनके बेटे अखिलेश यादव के सरकारी बंगले को बचाने का तरीका लिखा गया था। यही पत्र अब लीक हो गया है, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से पिताम्बर यादव और शिशुपाल को हटा दिया गया है।
CM yogi removed his PA pitambara yadav
mulayam singh yadav - फोटो : amar ujala
सीएम कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक इन पर शासन के निर्णयों के संबंध में गोपनीयता भंग करने का आरोप था। ये सीएम ऑफिस की एक्टिविटी और निर्णयों को अम्ल में आने से पहले ही एक बड़े कद्दावर नेता को लीक कर देते थे और वह नेता मामले से संबंधित ट्वीट कर दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi removed his PA pitambara yadav
सीएम - फोटो : अमर उजाला
इसका असर ये होता था कि ट्वीट के बाद जब सरकार कार्रवाई करती थी तो जनता में ये मैसेज जाता था कि उनके (कद्दावर) के ट्वीट के बाद हरकत में आई सरकार।
विज्ञापन
CM yogi removed his PA pitambara yadav
बता दें कि पीताम्बर यादव अखिलेश यादव की सरकार में मुख्यमंत्री के निजी सचिव के पद पर तैनात थे। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचम तल पर आकर अपना काम संभाला तो पिताम्बर यादव अपनी तैनाती बरकरार रखने में कामयाब रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed