फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के पहुंचते ही गुल हो गई इलाके की बिजली, अफसरों के हाथ-पांव फूले, तस्वीरें

Mon, 24 Jul 2017 02:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Jul 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
CM yogi in RSS office in Lucknow.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में 24 घंटे बिजली पहुंचाने का वादा कर रहे हैं लेकिन उन्हें खुद इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट बंद होते ही अंधेरा छा गया। वहीं, इस पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए।

 

CM yogi in RSS office in Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम जैसे ही राजेन्द्र नगर स्थित आरएसएस कार्यालय भारती भवन पहुंचे, वैसे ही बिजली गुल होने से क्षेत्र में अंधेरा छा गया। मुख्यमंत्री को देखने के लिए घरों के ऊपर और गली में खड़े लोग दीदार तक नहीं कर सके।

CM yogi in RSS office in Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम 7.18 बजे जैसे ही भारती भवन पहुंचे, उनके गाड़ी से उतरते ही क्षेत्र में  बिजली गुल हो गई। भारती भवन में इनवर्टर पर रोशनी रही, लेकिन आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi in RSS office in Lucknow.

मुख्यमंत्री के पहुंचती ही बिजली गुल होना उनकी फ्लीट के स्टॉफ और वहां मौजूद प्रशासन के अफसरों को भी चौंका दिया। मुख्यमंत्री को देखने के लिए खड़े लोगों ने भी जिला स्तर पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के सरकारी दावे को लेकर अलग अलग चर्चा शुरू हो गई।

विज्ञापन
CM yogi in RSS office in Lucknow.

मुख्यमंत्री के 7.34 पर लौटने के बाद बिजली वापस आ गई। अधिकारियों ने छानबीन की तो पता चला कि क्षेत्र में काम कर रही एक जेसीबी मशीन से विद्युत केबिल कट गई थी। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed