फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'समय पर खाद-बीज व पानी मिले तो मौजूदा हालात में ही दोगुनी हो सकती है किसानों की आय'

Sat, 23 Dec 2017 11:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
cm yogi honoured farmers

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर किसानों को समय से खाद, बीज और पानी मुहैया करा दिया जाए तो मौजूदा हालात में ही उनकी आय दोगुनी हो सकती है। सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार कर अमल शुरू कर दिया है।



उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से किसान हित में ईमानदारी से कार्यक्रम लागू नहीं किए गए। वे शनिवार को चौ. चरण सिंह जयंती पर विधानभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फसलों की अच्छी पैदावार करने वाले 32 किसानों को पुरस्कृत भी किया।

cm yogi honoured farmers
cm yogi - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी किसान सभी के लिए अन्न पैदा करते हैं। इसलिए उनके हित में योजनाएं बनाना हमारा कर्तव्य है। किसानों को समय से खाद-बीज और सिंचाई के लिए पानी मिले तो उनकी भी स्थिति बेहतर हो सकती है। पीएम मोदी की अगुवाई में राज्य सरकार इस दिशा में सफलतापूर्वक बढ़ रही है। किसान के खुशहाल होने से ही देश व प्रदेश खुशहाल हो सकता है।

यही वजह है कि सरकार ने 6538 किसानों को सम्मानित करने का फैसला किया। सरकार ने किसानों को करीब 70 हजार करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मदद देने का काम किया है। उन्होंने किसानों की आर्थिक तरक्की के लिए शून्य लागत वाली खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

cm yogi honoured farmers

32 किसानों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने गेहूं, चना, मटर, मसूर, राई-सरसों, धान, मक्का, अरहर, उर्द और सोयाबीन की खेती में प्रति हेक्टेयर उच्च उत्पादकता हासिल करने वाले वाले 32 किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रथम पुरस्कार के तौर पर किसानों को 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 75 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये प्रदान किए। कार्यक्रम में लखनऊ जिले के अच्छी उत्पादकता लेने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया।

अवध के ये किसान हुए सम्मानित
बहराइच के विजय भान सिंह व सुरेंद्र सिंह, श्रावस्ती के नंद किशोर वर्मा, अमृत लाल वर्मा व कांति देवी, रायबरेली की रुकमणि व सत्य नारायण, गोंडा के देवेंद्र बक्स सिंह और सुल्तानपुर के शशांक शेखर सिंह सम्मानित होने वालों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi honoured farmers

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर : शाही
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के प्रयासों से ही जमींदारी व्यवस्था खत्म हुई है। मौजूदा सरकार किसानों की आय बढ़ाने को लेकर काफी गंभीर है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, आशुतोष टंडन और रमापति शास्त्री समेत कई वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed