फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज, संतुलन साधने व ये संदेश देने की कोशिश करेगी सरकार

Wed, 21 Aug 2019 04:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 21 Aug 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
cm yogi cabinet reshuffle : foucs on to maintain balance and give this message
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और सरकार ने मंगलवार को यहां दिन भर मनन-मंथन के बाद योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए जाने वाले चेहरों को मंजूरी दे दी है। पहले मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये न सिर्फ जातीय बल्कि क्षेत्रीय संतुलन साधने की तैयारी है बल्कि भाजपा की झोली में अच्छी संख्या में सीटें डालने के बावजूद मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी पाने से वंचित रहे आगरा और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों से भी मंत्री बनाकर लोगों को यह संदेश देने का भी प्रयास है कि पार्टी को मजबूत बनाने वालों की अनदेखी नहीं की जाएगी। साफ-सुथरी और परिणाम देने वाली  कुछ चेहरे संगठन से भी सरकार में भेजने की तैयारी है, वहीं कुछ चेहरों को बाहर का रास्ता दिखाने का भी फैसला किया गया है। इनमें से कुछ ने तो त्यागपत्र भी दे दिया है। कुछ के बुधवार सुबह तक त्यागपत्र हो जाने के संकेत हैं।
cm yogi cabinet reshuffle : foucs on to maintain balance and give this message
अनुप्रिया पटेल (भाजप-अपना दल गठबंधन), रामचरित्र निषाद (गठबंधन) और ललितेशपति त्रिपाठी (कांग्रेस) - फोटो : अमर उजाला
अपना दल को भी हिस्सेदारी
जानकारी के मुताबिक, एक दर्जन से अधिक नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा तो आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को तरक्की देकर कैबिनेट और राज्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया है। इनमें पांच स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों को तरक्की देकर कैबिनेट तथा तीन-चार राज्यमंत्रियों को तरक्की देकर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाने का निर्णय किया गया है। एक राज्यमंत्री को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।  लगभग आधा दर्जन ऐसे मंत्रियों जिनके कामकाज को लेकर विवाद रहे हैं या जिनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है, उन्हें विदाई देने की जानकारी है। सरकार से बाहर जाने वाले चेहरे छह हो सकते हैं। विस्तार में अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल को भी कैबिनेट मंत्री बनाने के संकेत हैं।
 
cm yogi cabinet reshuffle : foucs on to maintain balance and give this message
स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इनको हिस्सेदारी देने की तैयारी
योगी सरकार के गठन के समय बुंदेलखंड से दो मंत्रियों को शामिल किया गया था। स्वतंत्रदेव सिंह के त्यागपत्र के बाद यहां से सिर्फ एक मंत्री सरकार में है जबकि बुंदेलखंड की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस क्षेत्र को अहमियत देने का संदेश देने के लिए यहां से दो और मंत्री बनाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक इनमें चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय का नाम तय हो चुका है। इसके अलावा रामरतन कुशवाहा और जवाहर राजपूत में भी किसी को मंत्री बनाया जा सकता है। आगरा और मुजफ्फरनगर की सभी सीटों पर जीत के बावजूद मंत्रिमंडल में अभी तक यहां की हिस्सेदारी नहीं थी। विस्तार में दोनों ही स्थानों से दो-दो चेहरों को शामिल करने की तैयारी है। आगरा की कैंट सीट से विधायक जीएस धर्मेश और फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान को मंत्रिमंडल में लेने की जानकारी मिली है। धर्मेश के जरिये जहां मंत्रिमंडल में जाटव बिरादरी को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश है तो उदयभान के जरिये जाट समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi cabinet reshuffle : foucs on to maintain balance and give this message
सीएम को पत्र देतीं विधायक नीलिमा कटियार
मुजफ्फरनगर से विजय कश्यप और कपिल देव अग्रवाल को मंत्रिमंडल में लेकर न सिर्फ इस जिले को हिस्सेदारी देने की तैयारी है बल्कि अगड़ा और पिछड़ा समीकरण को भी और दुरुस्त किया जाएगा। बुलंदशहर से अनिल शर्मा को भी मंत्रिमंडल में जगह देकर पश्चिमी क्षेत्र के समीकरण दुरुस्त करने का फैसला किया गया है। कानपुर की गोविंदनगर सीट से विधायक और योगी सरकार में मंत्री सत्यदेव पचौरी के सांसद चुने जाने के कारण कानपुर कोटे के मंत्रियों में आई कमी को दूर करने के लिए गोविंदनगर के बगल की कल्याणपुर सीट से विधायक नीलिमा कटियार को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। काशी क्षेत्र के वाराणसी उत्तरी से विधायक रवींद्र जायसवाल को मंत्री बनाने की चर्चा है। मिर्जापुर के मड़िहान से रमाशंकर पटेल का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
cm yogi cabinet reshuffle : foucs on to maintain balance and give this message
पंकज सिंह
इन्हें भी मिल सकता है इनाम
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अशोक कटियार को मंत्री बनाकर मंत्रिमंडल में गुर्जर प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में रहने वाली इस जाति का अभी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं है। नोएडा से विधायक और पार्टी महामंत्री पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक और विद्यासागर सोनकर के भी नाम चर्चा में हैं। हालांकि इनकी पुष्ट नहीं हो पाई है। ब्रज क्षेत्र में यादव परिवार के गढ़ मैनपुरी को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के तहत यहां की भोगांव सीट से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और लोकसभा चुनाव में बदायूं संसदीय सीट भाजपा की झोली में डालने का इनाम देने के लिए बदायूं से विधायक महेश गुप्त को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की जानकारी मिली है। ब्रज क्षेत्र के ही अलीगढ़ से विधायक संजीव राजा को भी मंत्री बनाया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed