{"_id":"5858d4fe4f1c1b1a56e39ac1","slug":"cm-akhilesh-to-inaugurate-various-projects-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की सूरत बदल देंगे सीएम की तरफ से मिले ये 8 तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की सूरत बदल देंगे सीएम की तरफ से मिले ये 8 तोहफे
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को शहरवासियों को कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। शिलान्यास और लोकार्पण के मेगा कार्यक्रम में करीब 3500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लखनऊ को मिले।
सीजी सिटी
- फोटो : amar ujala
इनसे जहां खेलों की सुविधाएं बेहतर होंगी, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से भी लखनऊ को मजबूती मिलेगी। यह सुविधाएं सीजी सिटी, जेपीएनआईसी, एसजीपीजीआई, किसान बाजार विभूतिखंड में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलीं।
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, जेपीएनआईसी
- फोटो : amar ujala
योजना : स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, जेपीएनआईसी
फायदा : जयप्रकाश नारायन इंटनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) के लोकार्पण के साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। यहां एलडीए ने ऑल वेदर स्विमिंग पूल (ओलंपिक साइज), डाइविंग पूल, किड्स पूल, लॉन टेनिस कोर्ट, मल्टीपर्पज कोर्ट का निर्माण पूरा कर लिया है। इन सुविधाओं का उपयोग खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में किया जा सकेगा।
लागत : 850 करोड़ रुपये

क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
योजना : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
फायदा : सीजी सिटी में ही बन रहे 50,000 सीट की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है। यहां 7-10 दिसंबर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच भी हो चुका है। दर्शक दीर्घा में कवर, इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड, खिलाड़ियों के लिए साउथ पवेलियन का काम पूरा हो चुका है। यहां मार्च में निजी कंपनी द्वारा आईपीएल मैच कराए जाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट में मैदान और नौ विकेट का निर्माण पहले ही हो चुका है।
लागत : 500 करोड़ रुपये

हॉकी
- फोटो : demo pic
योजना : पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम, विजयंतखंड
फायदा : हॉकी के खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम तैयार किया गया। यहां खिलाड़ियों को एस्ट्रो टर्फ जैसी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका खेल निखर सके। इसका निर्माण राजकीय निर्माण निगम ने कराया है। गोमतीनगर के विजयंतखंड में काम पूरा हो चुका है। लोकार्पण के बाद यहां मैच खेले जाएंगे।
लागत : 23.5 करोड़ रुपये