फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CLAT रिजल्ट घोषित: सुमित व तारिक ने रोशन किया नाम

Tue, 30 May 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Clat result declared.
Demo pic

देश के 18 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के एलएलबी और एलएलएम में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का रिजल्ट सोमवार रात को जारी तो हुआ लेकिन वेबसाइट क्रैश होने की वजह से अभ्यर्थी देर रात तक परिणाम जानने के लिए जूझते रहे। एलएलबी में लखनऊ के सुमित चैटर्जी ने देश भर में 14वीं और यूसुफ तारीक ने 23वीं रैंक हासिल की है।

Clat result declared.

विधि में कॅरियर संवारने की शुरू से थी ललक
सुमित चैटर्जी का झुकाव शुरुआत से ही लॉ की पढ़ाई पर था। उन्होंने मोन्टफोर्ट से इंटर किया है। उन्होंने क्लैट में 145 अंक हासिल कर 14वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता डॉ. एसके चटोपाध्याय सीमैप में साइंटिस्ट हैं। सुमित को पहले ही प्रयास में देश की सर्वोत्तम युनिवर्सिटी एनएलएसयूआई, बेंगलूरू में दाखिला मिलना पक्का हो गया है। उन्होंने अंग्रेजी, जीके पर पकड़ बनाने के साथ ऑनलाइन मॉक टेस्ट से प्रैक्टिस की।

टिप्स : सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। रेगुलर हार्ड वर्क और प्रैक्टिस ही सफल बना सकता है। वो इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ में अपना कॅरियर संवारना चाहते हैं।

Clat result declared.

अपनी गलतियों को दुरुस्त कर पाई सफलता
यूं तो यूसुफ तारीक के पिता तारीक खान बिजनेसमैन हैं लेकिन यूसुफ लॉ में अपना कॅरियर बनाना चाहते थे। उन्होंने 141 अंकों के साथ देश में 23वीं रैंक हासिल की है। तारिक को उम्मीद है कि उन्हें एनएलएसयूआई में दाखिला मिल जाएगा। उनके भाई वहां पर तृतीय वर्ष में हैं। भाई से भी उन्हें विधि के क्षेत्र में जाने की प्रेरणा मिली। तारीक ने बताया कि उनकी सफलता में शिक्षकों का काफी योगदान रहा। उनकी नोट्स की बदौलत जीके और अंग्रेजी में पकड़ बनाई। उनकी सहायता से खुद का आकलन किया और अपनी गलतियों को सुधारा। ऑनलाइन मॉक टेस्ट काफी दिए। वे फिलहाल कॉरपरेट सेक्टर में जाना चाहते हैं लेकिन जूडिशियरी के लिए भी उन्होंने ऑप्शन खुला रखा हुआ है।

टिप्स : रोजाना कई घंटे पढ़ाई के साथ रिविजन और काफी प्रैक्टिस ही काम आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed