Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suna Hai Kya: 'dug a mountain, found a mouse', 'When two big players clash, the prominent ones end up embarras

सुना है क्या: 'खोदा पहाड़, निकली चुहिया', 'दो बड़े भिड़े, फजीहत बड़े-बड़ों की', 'गजब का पुलिस कमिश्नरेट'

Fri, 06 Nov 2026 12:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 06 Nov 2026 12:29 PM IST
सार

यूपी के पावर कॉरिडोर में ऐसे-ऐसे कारनामे होते रहते हैं जिनसे विभागों की पोल खुल जाती है। 'सुना है क्या' कॉलम में हम आपके लिए लेकर आते हैं ऐसे ही किस्से जिन पर अंदर ही अंदर हलचल मची हुई है। पढ़ें, ये किस्से: 

विज्ञापन
Suna Hai Kya: 'dug a mountain, found a mouse', 'When two big players clash, the prominent ones end up embarras
- फोटो : AI Image

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पावर कॉरिडोर में ऐसे-ऐसे कारनामे होते रहते हैं जिनसे विभागों की पोल खुल जाती है। 'सुना है क्या' कॉलम में हम आपके लिए लेकर आते हैं ऐसे ही किस्से जिन पर अंदर ही अंदर हलचल मची हुई है। पढ़ें, ये किस्से: 
विज्ञापन


खोदा पहाड़, निकली चुहिया
कई दिनों से सुस्त पड़ी एक केंद्रीय एजेंसी ने कुछ कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन मामला बन नहीं पाया। काफी मशक्कत के बाद भी एजेंसी के कद के मुताबिक बरामदगी नहीं हुई। घंटों की जांच के बावजूद ऐसा कुछ हाथ नहीं लगा, जो उसके टारगेट के आसपास होता। अब इसकी वजह चाहे जो हो, विभाग में चर्चा है कि यह तो खोदा पहाड़, निकली चुहिया जैसा हो गया। अब भला उन्हें कौन बताए कि बड़े ठिकानों पर जांच करने जाने में नुकसान का खतरा भी रहता है। लिहाजा, छोटों को ही निपटाते रहो।
विज्ञापन


दो बड़े भिड़े, फजीहत बड़े-बड़ों की
कंस्ट्रक्शन मार्केट के दो बड़े प्लेयर आपस में भिड़ गए। पहले ने दूसरे की टेंडर डालने की क्षमता पर सवाल उठाए तो दूसरे ने रामनगरी के एक नौकरशाह से ऐसी जुगत भिड़ाई कि पहले वाले के खिलाफ रात तीन बजे एफआईआर दर्ज करा दी। उसे सिफारिश लगाने तक का मौका नहीं मिला। अब इस लड़ाई में बड़े नौकरशाहों की फजीहत हो रही है और उनकी पोल-पट्टी खुल रही है। चर्चा है कि मामला मैनेज करने के लिए दिवाली के मौके पर दो करोड़ रुपये इकट्ठा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजब का पुलिस कमिश्नरेट!
सूबे के एक पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों पुलिसिंग से ज्यादा अफसरों की खींचतान सुर्खियों में है। चर्चा है कि एक अफसर अपनी अलग हनक बनाए रखने के चक्कर में कमिश्नरेट के मुखिया को भी दरकिनार करने से नहीं चूकते। दूसरे नंबर के अफसर से भी उनकी नहीं पटती। दोनों के बीच ऐसी अदावत है कि एक-दूसरे की बात सुनना भी गवारा नहीं। किसी घटना के बाद जब दोनों की टीमें सक्रिय होती हैं तो मातहतों को समझ नहीं आता कि किसका आदेश मानें। ऐसे में पुलिसकर्मियों के सामने कानून-व्यवस्था संभालने के साथ अफसरों के बीच तालमेल बैठाने की भी चुनौती रहती है।

आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed