लखनऊ गोमतीनगर के विनीत खंड-3 के एक पार्क में धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्षों में कई दिन से चली आ रही तनातनी ने रविवार रात उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता वार्ता के दौरान एक पक्ष ने नारेबाजी के साथ थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया।
2 of 6
लखनऊ में बवाल
- फोटो : amar ujala
इससे दूसरे पक्ष के लोग भी भड़क उठे। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ खदेड़ी तो शरारती तत्वों ने पार्क के पास दो समुदायों में पथराव की अफवाह फैला दी। तनाव के चलते इलाके में पीएसी तैनात की गई है।
3 of 6
लखनऊ में बवाल
- फोटो : amar ujala
सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के अफसर विवाद खत्म कराने के लिए रविवार देर शाम दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन के साथ भड़काऊ नारे लगाने शुरू कर दिए।
4 of 6
लखनऊ में बवाल
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने माहौल खराब करने वालों पर लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा। इसी बीच शरारती तत्वों ने पार्क के पास दोनों पक्षों के लोगों में भिड़ंत व पथराव की अफवाह फैला दी। सांप्रदायिक तनाव का पता चलने पर डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर, एएसपी सिटी उत्तरी विजय ढुल आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी लेकर पहुंचे।
5 of 6
लखनऊ में बवाल
- फोटो : amar ujala
तनातनी के चलते पार्क व आसपास पुलिस और पीएसी की तैनात की गई है। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों में पार्क में धार्मिक आयोजन न करने का समझौता हुआ। यही नहीं बगैर इजाजत के लाउडस्पीकर नहीं लगाया जाएगा। धार्मिक आयोजन में दोनों पक्ष किसी तरह के शरारती तत्वों को नहीं आने देंगे और शांति बनाए रखने की आयोजक की जिम्मेदारी होगी।