फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला के 'भूले बिसरे खेल' प्रतियोगिता में बेटियों ने पारंपरिक खेलों का आनंद लिया, तस्वीरें

Wed, 06 Feb 2019 02:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Feb 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
children enjoyed games in aprajita 100 million smiles program
भूले बिसरे खेल - फोटो : amar ujala

अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित कार्यक्रम 'भूले बिसरे खेलों' में बच्चों ने सतोलिया, सिकड़ी, तिगड़ी, घोड़ा जमाल खाय जैसे भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा व ब्रजेश पाठक, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया सहित कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं जिसमें माननीयों ने अपने खेलों से जुड़े अनुभव साझा किए और बच्चों का उत्साहवर्द्घन किया।




उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रतियोगिता का विषय काफी रोचक है। बच्चे अब वीडियो गेम्स खेलते हैं या अन्य तरह के इंडोर गेम्स खेलते हैं पर अपने पारंपरिक खेल भूलते जा रहे हैं। इस कार्यक्रम से बच्चे इन पुराने खेलों से परिचित होंगे।

वहीं, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि पढ़ाई की तरह खेलना भी बेहद ज़रूरी है। पहले कहा जाता था, 'खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब, पढोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब' लेकिन अब आप खेल कूदकर भी जीवन मे सफल हो सकते हैं।

(आगे की स्लाइड में देखें, ये रहे विजेता)

आगे देखें तस्वीरें-

children enjoyed games in aprajita 100 million smiles program
भूले बिसरे खेल - फोटो : amar ujala

इन खेलों में ये रहे विजेता-
सतोलिया (कक्षा तीन से पांच)- डीपीएस गर्ल्स कॉलेज स्वर्ण (सुरभि तिवारी, मानसी वर्मा, पूजा यादव, प्रीति शर्मा), एलेन हाउस रजत (आशा सिंह, प्रतिभा सैनी, अवंतिका भट्ट, ए अहमद), रेडिएंट अकादमी कांस्य (काजल वर्मा, इजरा, कशिश सिंह, शामिनी राजपूत), सतोलिया (कक्षा छह से आठ)- यूनिटी कॉलेज स्वर्ण (फरीन, शगुफ्ता, सना, इकरा), क्रिएटिव कॉन्वेंट रजत (गरिमा, वैष्णवी, सोनिका, आराधना), महर्षि विद्या मंदिर कांस्य (मधु, शांभवी, रश्मि, उपमा), सतोलिया (कक्षा नौ से 12)- वरदान इंटर कॉलेज स्वर्ण (शालिनी रावत, पूजा कुमारी, मुस्कान, निशा पांडेय), टीडी गर्ल्स कॉलेज रजत (आरती वर्मा, मंजू विश्वकर्मा, नेहा गुप्ता, पूजिता), महर्षि विद्या मंदिर कांस्य (अंजली त्रिपाठी, शिवानी तिवारी, वंदना, सारा आसिफ), तिगड़ी (कक्षा तीन से पांच)- विश्वनाथ अकादमी स्वर्ण (रिया और हर्षिता राज), सेवेन ओक्स रजत (अंशिका और आराधना), महर्षि विद्या मंदिर कांस्य (मिष्ठी, अनामिका), तिगड़ी (कक्षा नौ से 12)- टीडीएस कॉलेज स्वर्ण (शिवानी गुप्ता और साहिबा), महर्षि विद्या मंदिर रजत (आयुषी और वंशिका), गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज कांस्य (नैंसी श्रीवास्तव और मुस्कान कनौजिया), रस्सीकूद (कक्षा तीन से पांच)- मानसी भंडारी स्वर्ण (विश्वनाथ अकादमी), स्वाती कुमारी रजत (सेवेन ओक्स), स्निग्धा कांस्य (विद्या ट्री माडर्न स्कूल), रस्सीकूद (कक्षा छह से आठ)- सरिता मिश्रा स्वर्ण (विद्या ट्री माडर्न स्कूल), ईशा रजत (महर्षि विद्या मंदिर), आराधना कांस्य (सेवेन ओक्स), रस्सीकूद (कक्षा नौ से 12)- पूजा स्वर्ण (वरदान कॉलेज), वेदांशी रजत (विश्वनाथ अकादमी), अदिति कांस्य (टीडी गर्ल्स कॉलेज), सिकड़ी (कक्षा तीन से पांच)- नमृता स्वर्ण (अमाइकस अकादमी), अनुष्का पाल रजत (टीडी गर्ल्स कॉलेज), बी फातिमा कांस्य (यूनिटी कॉलेज), सिकड़ी (कक्षा छह से आठ)- शशिपाल स्वर्ण (टीडी गर्ल्स कॉलेज), मुस्कान फातिमा रजत (यूनिटी कॉलेज), इरम कांस्य (बालनिकुंज), सिकड़ी (कक्षा नौ से 12)- आकांक्षा वर्मा स्वर्ण (टीडी गर्ल्स कॉलेज), प्रीति (एसएसजे इंटर कॉलेज), स्वाति पांडेय कांस्य (गुरुनानक कॉलेज), गुट्टक (कक्षा तीन से पांच)- शिफा फारसी स्वर्ण (अमाइकस अकादमी), सोनी यादव रजत (महर्षि विद्या मंदिर), विश्वांसी राज कांस्य (एसएसजेडी कॉलेज), गुट्टक (कक्षा छह से आठ)- ज्योति अवस्थी स्वर्ण (एसएसजेडी इंटर कॉलेज), मोनिका वर्मा रजत (टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज), निधि कांस्य (बालनिकुंज), गुट्टक (कक्षा नौ से 12)- सोनाली रावत स्वर्ण (एसएसजेडी इंटर कॉलेज), अमिता कश्यप रजत (टीडी गर्ल्स कॉलेज), संतोषी शुक्ला कांस्य (महर्षि विद्या मंदिर), घोड़ा जमाल खाए (कक्षा तीन से पांच)- बाल निकुंज स्वर्ण, यूनिटी कॉलेज रजत, सेवेन ओक्स कांस्य, घोड़ा जमाल खाए (कक्षा छह से आठ)- रेडियंट एजुकेशन अकादमी स्वर्ण, यूनिटी कॉलेज रजत, डीपीएस इंदिरा नगर कांस्य, घोड़ा जमाल खाए (कक्षा नौ से 12)- वरदान इंटरनेशनल अकादमी स्वर्ण, टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज रजत, रस्साकशी (कक्षा तीन से पांच)- विश्वनाथ अकादमी स्वर्ण, यूनिटी कॉलेज रजत, सेवेन ओक्स कांस्य, रस्साकशी (कक्षा छह से आठ)- यूनिटी कॉलेज स्वर्ण, डीपीएस इंदिरानगर रजत, विद्या ट्री माडर्न स्कूल कांस्य, रस्साकशी (कक्षा नौ से 12)- बालनिकुंज स्वर्ण, वरदान इंटरनेशनल अकादमी रजत, टीडी गर्ल्स कॉलेज कांस्य पुरस्कार जीता।

children enjoyed games in aprajita 100 million smiles program
- फोटो : amar ujala

कार्यक्रम में मौजूद एलडीए वीसी प्रभु नारायण सिंह, उपनिदेशक उद्यान एस पी सिसोदिया व सहायक उद्यान अधिकारी मोहम्मद इमरान।

विज्ञापन
विज्ञापन
children enjoyed games in aprajita 100 million smiles program
भूले बिसरे खेल - फोटो : amar ujala

रस्सी कूद में बच्चों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी।

विज्ञापन
children enjoyed games in aprajita 100 million smiles program
भूले बिसरे खेल - फोटो : amar ujala
तिगड़ी दौड़ में हिस्सा लेती बेटियां।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed