आम के बाग में मिली बच्चे की लाश, कुकर्म की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके गांव सठवारा में महज आम तोड़ने पर चौथी कक्षा के छात्र सत्यम द्विवेदी (10) की शनिवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव आम के बाग में फेंककर हत्यारे फरार हो गए। सत्यम के पिता राम उजागर द्विवेदी ने तीन पट्टीदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
वहीं कुकर्म के विरोध पर भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन कत्ल की असल वजह रविवार देरशाम तक स्पष्ट नहीं हो सकी।
गोसाईंगंज थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय के मुताबिक सत्यम शनिवार देरशाम अपनी बड़ी बहन मंदाकिनी से गांव के ही लक्ष्मण रावत की बेटी की शादी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था।
इससे पहले राम उजागर पत्नी अर्चना के साथ बाराबंकी के गांव सेखनापुर में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने निकले थे। सत्यम के देर रात तक न लौटने पर मंदाकिनी ने छोटे भाई शिवम की मदद से उसकी तलाश की।
कुछ पता न चलने पर पिता को कॉल करके सत्यम के लापता होने की जानकारी दी। राम उजागर व अर्चना रविवार तड़के घर लौटे। ग्रामीणों की मदद से सत्यम की तलाश शुरू की तो गांव के ही मल्हू सिंह के बाग में उसका अर्धनग्न शव मिला।
सत्यम के गले पर उसकी ही शर्ट का फंदा कसा था। शरीर पर खरोंच के निशान थे जो कि बता रहे थे कि उसने हमलावरों से संघर्ष किया। अधखुली व फटी पैंट देखकर ग्रामीणों ने कुकर्म के विरोध पर हत्या की आशंका जताई।
घरवाले बोले, धोखे से बुलाकर की गई हत्या
राम उजागर की बेटी मंदाकिनी ने बताया कि पट्टीदार रिंकू द्विवेदी, धीरज व लवकेश ने दोपहर में सत्यम पर चोरी से आम तोड़ने का आरोप लगाते हुए पीटा था और घर आकर शिकायत की थी। राम उजागर ने तीनों लोगों पर आम तोड़ने के बहाने बुला ले जाकर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसओ गोसाईंगंज का कहना है कि राम उजागर के तीन पट्टीदारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बच्चे के शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए लेकिन कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई।
चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन हत्या की असल वजह स्पष्ट नहीं हुई है। उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसने सत्यम को आखिरी बार देखा। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि सत्यम अकेला ही बाग की तरफ गया था या उसके साथ और लोग थे।
ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि परिवारी की एक युवती से दुष्कर्म को लेकर राम उजागर की पट्टीदार लवकेश से काफी समय से रंजिश चल रही है।
बेटे के शव के पास बिलख रही मां अर्चना ने पड़ताल में जुटे पुलिसकर्मियों से कातिलों को जल्द पकड़कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की। बोली कि जेडी पब्लिक स्कूल में चौथी का छात्र सत्यम बहुत समझदार था। उसने कहा कि सत्यम को धोखे से बुला ले जाकर हत्या की गई है।