फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मजबूर महिलाओं संग दरिंदगी... जहन्नुम का भय, छांगुर गैंग करता था ये घिनौना काम, सामने आया चौंकाने वाला तथ्य

Sat, 11 Oct 2025 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Oct 2025 10:05 AM IST
सार

बलरामपुर के छांगुर बाबा और उसके गिरोह के खिलाफ एटीएस की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। छांगुर गिरोह मजबूर महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी करता था।

विज्ञापन
Chhangur baba gang also harassment helpless women shocking fact came to light in charge sheet
Chhangur baba - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के छांगुर उर्फ जमालुद्दीन को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एटीएस की विशेष कोर्ट में छांगुर समेत छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। चार्जशीट में बताया गया है कि धर्मांतरण गिरोह का सरगना छांगुर और उसके साथी डेमोग्राफी बदलने के लिए लोगों को इस्लाम अपनाने के लिए प्रलोभन देते थे। यही नहीं वह लोगों को डराते भी थे। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि छांगुर बाबा का गिरोह मजबूर महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी करता था।
Chhangur baba gang also harassment helpless women shocking fact came to light in charge sheet
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता था गैंग
चार्जशीट में एटीएस की ओर से बताया गया कि छांगुर और उसके साथी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते थे। वे इस्लाम धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताते थे और मजबूर लोगों धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने का फायदा बताते थे। आरोपी इस्लाम में आने के बाद नीतू और नवीन रोहरा का उदाहरण देते थे।

Chhangur baba gang also harassment helpless women shocking fact came to light in charge sheet
छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला
प्रलोभन देकर कराया धर्मांतरण
बताते थे कि कैसे दोनों करोड़पति बन गए। आरोपी बलरामपुर और आसपास के जिलों में जमीन की खरीद फरोख्त करते थे। चार्जशीट के मुताबिक, गिरोह ने आर्थिक रूप से कमजोर और मजबूर लोगों को जहन्नुम का भय दिखाया और प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhangur baba gang also harassment helpless women shocking fact came to light in charge sheet
छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला
छांगुर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म में सहयोग करने का आरोप
यूपी एटीएस ने दूसरी चार्जशीट में कुल 33 गवाहों के बयान दर्ज किए, जिससे गिरोह की कार्यशैली का पता चला। चार्जशीट में छांगुर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि औरैया निवासी एक पीड़िता के साथ छांगुर ने छेड़छाड़ की और उसके करीबी सहयोगियों ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Chhangur baba gang also harassment helpless women shocking fact came to light in charge sheet
छांगुर बाबा - फोटो : एएनआई
दुष्कर्म और छेड़छाड़ की शिकार हुईं तीन महिलाएं भी गवाह
एक अन्य पीड़िता ने बलात्कार, जातीय अपमान किए जाने का बयान दिया है। एटीएस ने पुलिसवालों के अलावा धर्मांतरण, दुष्कर्म और छेड़छाड़ की शिकार हुईं तीन महिलाओं को भी गवाह बनाया है। एटीएस के कुल 33 गवाहों में संचित कुमार, राम नरेश मौर्य, नरेंद्र कुमार, जग प्रसाद, मनोज कुमार, छांगे उर्फ सागर, रमेश चंद्र और नंदराम शामिल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed