फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नीतू की आलीशान कोठी बनाने वाला ठेकेदार भी मुश्किल में... बब्बू चौधरी ने 12 करोड़ खर्च होने का किया था दावा

Wed, 23 Jul 2025 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jul 2025 10:18 AM IST
सार

छांगुर ने मधपुर में सात बीघे जमीन खरीदी थी, जिसमें एक तरफ नीतू के नाम पर भी जमीन थी। आलीशान कोठी बनाने के लिए उतरौला कस्बे में अपना घर कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर बब्बू चौधरी उर्फ वसीउद्दीन को जिम्मेदारी सौंपी थी। एटीएस को बब्बू चौधरी ने बयान भी दर्ज कराया कि उसका रुपया छांगुर ने हजम कर लिया है। इसी के साथ बब्बू भी जांच के दायरे में है।  

विज्ञापन
Chhangur Baba Case contractor who built Neetu luxurious mansion is also in trouble Babbu Chaudhary had claimed
Chhangur Baba Case - फोटो : संवाद
पूरे प्रदेश में अवैध धर्मांतरण की जड़ जमाने के लिए छांगुर ने मधपुर में ठिकाना बनाया था। करीब सात बीघे जमीन खरीदी थी, जिसमें एक तरफ नीतू के नाम पर भी जमीन थी। छांगुर ने पूरे परिसर को दो भागों में बांटा था। आलीशान कोठी बनाने के लिए उतरौला कस्बे में अपना घर कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर बब्बू चौधरी उर्फ वसीउद्दीन को जिम्मेदारी सौंपी थी।


एटीएस की रिपोर्ट में कोठी के निर्माण में बब्बू चौधरी ने 12 करोड़ रुपये खर्च की जानकारी दी है। इसमें से पांच 5.70 करोड़ रुपये का भुगतान छांगुर के कहने पर हुआ। नीतू और नवीन ही निर्माण का पूरा खर्च उठा रहे थे। बाकी के 6.30 करोड़ रुपये मांगने पर विवाद हो गया। इसके बाद एटीएस को बब्बू चौधरी ने बयान भी दर्ज कराया कि उसका रुपया छांगुर ने हजम कर लिया है। इसी के साथ बब्बू चौधरी भी जांच के दायरे में है।
 
Chhangur Baba Case contractor who built Neetu luxurious mansion is also in trouble Babbu Chaudhary had claimed
बलरामपुर के मधपुर में स्थित छांगुर का मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आय और व्यय की पड़ताल करने वाली एजेंसियों की नजर छांगुर से सौदेबाजी पर भी है। बताया जा रहा है कि निर्माण का सौदा कितने का हुआ और भुगतान कैसे लिया गया। यह भुगतान भी अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह से लिया गया है। इससे जांच में अब बब्बू चौधरी की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही हैं।
 
Chhangur Baba Case contractor who built Neetu luxurious mansion is also in trouble Babbu Chaudhary had claimed
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छांगुर के ट्रस्ट में शामिल रहा है मोहम्मद अहमद
छांगुर ने एक ट्रस्ट बनाया था, जिसका वह खुद संरक्षक था। नवीन को उसने ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया था। इसके साथ ही उतरौला निवासी मोहम्मद अहमद भी ट्रस्ट में शामिल था। तीन ही लोगों को मिलाकर वर्ष 2023 में ट्रस्ट का पंजीकरण हुआ था। इससे भी मोहम्मद अहमद की छांगुर से करीबी होने के संकेत मिल रहे हैं। पुणे के सौदे में भी मोहम्मद अहमद का नाम चर्चा में है। अब भले ही मोहम्मद अहमद छांगुर से विवाद होने का दावा कर रहा है, लेकिन छांगुर के अच्छे दिनों में वह उसके साथ ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhangur Baba Case contractor who built Neetu luxurious mansion is also in trouble Babbu Chaudhary had claimed
नीतू उर्फ नसरीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समय देखकर लोग अब काट रहे कन्नी
छांगुर ने मकान बनाने वाले बब्बू चौधरी को तो मुकदमों में फंसाया। इसके सबूत भी हैं, लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो छांगुर के बेहद करीब थे, जो अब हालात देखकर उससे कन्नी काट रहे हैं। इसमें कई स्थानीय लोग भी शामिल हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां दबे पांव सभी की खबर लेने में जुटी हैं। देर सबेर कुछ और लोगों पर भी शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
Chhangur Baba Case contractor who built Neetu luxurious mansion is also in trouble Babbu Chaudhary had claimed
बलरामपुर के रफीनगर उतरौला में छांगुर के सहयोगी नीतू के शो रूम की जांच करती ईडी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबरोज और शहाबुद्दीन ने भी छांगुर के सहयोग से जुटाई संपत्ति
छांगुर के भतीजे सबरोज और साले के बेटे शहाबुद्दीन ने भी कई संपत्तियां जुटाई थीं। राजस्व टीम की जांच में सरकारी जमीनों पर कब्जे का मामला सामने आ चुका है। एसडीएम ने बताया कि टीम ने रेहरामाफी गांव में जांच की है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छांगुर ने अवैध धर्मांतरण से कमाई शुरू की। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed