लखनऊ की काकोरी तहसील में गुरुवार शाम बेहता नदी पुल के पास कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस 45 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस ने कई बार पलटी खाई और उसके पहिए ऊपर हो गए। बस में कुल 44 यात्री सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक व परिचालक समेत 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को पहले काकोरी सीएचसी और फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत-बचाव और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।
Lucknow Bus Accident: पांच मौतों की असल वजह क्या? कंडक्टर और चश्मदीद की बात में अंतर, एक लाश बस से चिपकी थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 12 Sep 2025 06:13 PM IST
सार
दुर्घटना स्थल पर टिकैतगंज गांव के लोग सबसे पहले पहुंचे। उन्होंने चीख-पुकार के बीच बस को सीधा करने का प्रयास शुरू किया। बाद में जेसीबी और क्रेन की मदद से बस का हिस्सा काटकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन