फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैश न मिलने से बौखलाए लोग, बाइक फूंकी, कर्मचारियों को बनाया बंधक, तस्वीरें

Mon, 19 Dec 2016 12:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
 cash crisis in uttar pradesh.

नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत से अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। शनिवार को यूपी के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा मल्दा गनेशपुर में कैश न मिलने से बौखलाए लोगों ने बैंक मैनेजर की बाइक फूंक दी और बैंक का गेट बंद कर बैंककर्मचारियों को बंधक बनाए रखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।

 cash crisis in uttar pradesh.

सुबह करीब 11 बजे लोग बैंक से पैसा निकालने के ‌लिए पहुंचे। लोगों का आरोप था कि कैश होने के बावजूद ब्रांच मैनेजर पूरे पैसे नहीं दे रहा था। उसका कहना था कि सिर्फ दो-दो हजार ही मिलेंगे, जबकि लोग 24 हजार की मांग कर रहे थे। भड़के लोगों ने ब्रांच मैनेजर की बाइक को सड़क पर खड़ी कर आग के हवाले कर दिया। यही हाल यूपी के अन्य जिलों का रहा। एटीएम में पैसे नहीं थे। वहीं, बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी थीं।

 cash crisis in uttar pradesh.

बहराइच में बैंक से पैसे निकालने के लिए सुबह आठ बजे से इस तरह कतार लगने लगी। लाइन लंब‌ी होने से लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 cash crisis in uttar pradesh.

अंबेडकरनगर में बैंक के बाहर लगी लाइन।

विज्ञापन
 cash crisis in uttar pradesh.

बाराबंकी के रामसनेहीघाट चौराहे पर बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम। एटीएम में पैसा न होने से आमजनों को खासा दिक्कत हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed