नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत से अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। शनिवार को यूपी के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा मल्दा गनेशपुर में कैश न मिलने से बौखलाए लोगों ने बैंक मैनेजर की बाइक फूंक दी और बैंक का गेट बंद कर बैंककर्मचारियों को बंधक बनाए रखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
कैश न मिलने से बौखलाए लोग, बाइक फूंकी, कर्मचारियों को बनाया बंधक, तस्वीरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन