फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीटीसी 2014 बैच के अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म, इस तारीख को आएगा परिणाम

Tue, 28 Nov 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Nov 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
BTC 2014 examination result will declare in December
परिणाम

बीटीसी 2014 बैच के अंतिम सेमेस्टर की मांग को लेकर 22 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की आस अब पूरी होने वाली है। इस परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम दौर में है। सोमवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने साफ कर दिया कि परिणाम 30 नवंबर तक घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।

BTC 2014 examination result will declare in December
Result
इसमें देरी भी हुई तो परिणाम दो दिसंबर तक हर हाल में घोषित कर दिया जाएगा। बीटीसी 2014 बैच के 44000 से अधिक अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर का परिणाम जारी करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि प्रदेश सरकार 68500 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में जल्द प्रक्रिया शुरू कर सकती है।
BTC 2014 examination result will declare in December
Result

इस बीच इन अभ्यर्थियों का परिणाम न जारी हुआ तो वे भर्ती परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। ऐसे में परिणाम जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश भर से जुटे अभ्यर्थी 22 दिन से परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
BTC 2014 examination result will declare in December
Result

इस बीच सचिव की अभ्यर्थियों कई बार वार्ता भी हुई लेकिन परिणाम जारी करने के संबंध में संतोषजनक जवाब न मिलने से अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। उन्होंने उचित जवाब न मिलने पर 27 नवंबर से भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
BTC 2014 examination result will declare in December
teacher

इस बीच सोमवार को सचिव ने साफ कर दिया कि कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से कराया जा रहा है और प्रयास किया जा रहा है कि  परिणाम 30 नवंबर से दो दिसंबर के बीच हर घोषित कर दिया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed