जन्मदिन पर बरसी ‘माया’: बसपाइयों ने बांटे नोट
एमएलसी चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बावजूद बसपाई अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बहनजी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं असलहे लहराए गए तो कहीं खुलेआम नोट बंटे, देखें तस्वीरें...
जन्मदिन पर बरसी ‘माया’: बसपाइयों ने बांटे नोट
कानपुर के फूलबाग स्थित नानाराव पार्क में गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन समारोह में बसपा जिलाध्यक्ष आरके भास्कर ने एक ऐसा अनाउंसमेंट किया कि सबका दिमाग ठनका...
जन्मदिन पर बरसी ‘माया’: बसपाइयों ने बांटे नोट
जिलाध्यक्ष आरके भास्कर ने माइक से कहा कि अभी कोई जाएगा नहीं। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर रणवीर कश्यप ने भी अपने भाषण में गिफ्ट बांटने की बात कही।
जन्मदिन पर बरसी ‘माया’: बसपाइयों ने बांटे नोट
मंच पर मौजूद नेताओं ने लोगों को लिफाफे पकड़ाने चालू कर दिए। अमर उजाला के फोटो जर्नलिंस्ट संजीव शर्मा ने ये तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं... उर्मिला देवी और सकीना के मंच से उतरते ही रिपोर्टर ने दोनों को रोक लिया। देखें फिर क्या हुआ आगे...
जन्मदिन पर बरसी ‘माया’: बसपाइयों ने बांटे नोट
कानपुर अमर उजाला के सीनियर रिपोर्टर आशुतोष मिश्र ने जब लोगों से लिफाफा खोलने को कहा तो लिफाफे में पांच-पांच सौ के करारे नोट निकले, जब गिने तो पांच हजार रुपये मिले। फोटो कैमरे में कैद किए तो कई नेता मंच से चिल्लाए...